खेल की खबरें | एथलेटिक को हराकर फिर शीर्ष पर पहुंचा बार्सिलोना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इवान रेकिटिच के दूसरे हाफ में किये गये विजयी गोल से बार्सिलोना ने रीयाल मैड्रिड के मालोर्का के खिलाफ होने वाले मैच से पहले शीर्ष स्थान हासिल किया।

इवान रेकिटिच के दूसरे हाफ में किये गये विजयी गोल से बार्सिलोना ने रीयाल मैड्रिड के मालोर्का के खिलाफ होने वाले मैच से पहले शीर्ष स्थान हासिल किया।

बार्सिलोना को इस जीत के लिये हालांकि संघर्ष करना पड़ा लेकिन रेकिटिच का 71वां मिनट में किया गया गोल उसे तीन अंक दिलाने के लिये पर्याप्त साबित हुआ।

यह भी पढ़े | इंग्लैंड दौरे से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, क्रिकेटर मोहम्मद हफीज, वहाब रियाज समेत 7 और खिलाड़ी पाए गए कोरोना पॉजिटिव.

इस जीत से बार्सिलोना के 31 मैचों में 68 अंक हो गये हैं जबकि रीयाल मैड्रिड के 30 मैचों में 65 अंक हैं। एथलेटिक बिलबाओ 31 मैचों में 42 अंक लेकर दसवें स्थान पर है। उसने ला लिगा की वापसी के बाद अपने चार मैचों में से केवल एक में जीत दर्ज की।

इस बीच एटलेटिको मैड्रिड ने वापसी के बाद अपना विजय अभियान जारी रखा। उसने लेवांटे को 1-0 से हराया। ब्रूनो गोंजालेज के 15वें मिनट में किये गये आत्मघाती गोल से एटलेटिको ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की जिससे वह अंकतालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।

यह भी पढ़े | आज ही के दिन धोनी बनें थे आईसीसी की तीनों ट्रॉफी जीतने वाले पहले कप्तान, इंग्लैंड को दी थी जबरदस्त पटखनी.

एटलेटिको के अब 31 मैचों में 55 अंक हैं और वह सेविला से दो अंक आगे हो गया है। कोरोना वायरस के कारण जब लीग रोकी गयी थी तब एटलेटिको छठे स्थान पर था।

एटलेटिको पांचवें स्थान पर काबिज गेटाफे से छह अंक आगे हैं। गेटाफे ने अपना मैच वल्लाडोलिड से 1-1 से ड्रा खेला।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है