ताजा खबरें | कांग्रेस की सरकार में बैकिंग प्रणाली ‘वेंटिलेटर’ पर थी, मोदी सरकार में ठीक हुई: भाजपा

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार में ‘बैंकिंग फोन सिस्टम’ था और उस समय बैंकिंग प्रणाली ‘वेंटिलेटर’ पर चली गई थी।

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार में ‘बैंकिंग फोन सिस्टम’ था और उस समय बैंकिंग प्रणाली ‘वेंटिलेटर’ पर चली गई थी।

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने ‘बैंककारी विधियां (संशोधन) विधेयक, 2024’ पर लोकसभा में चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व के चलते भारतीय बैंकिंग क्षेत्र में सुधार आया जो विकसित भारत के लिए जरूरी है।

उन्होंने कहा, ‘‘जब प्रधानमंत्री ‘एक हैं तो सेफ हैं’ की बात करते हैं तो वह बैंकिंग सुधारों के लिए महत्वपूर्ण है।’’

पात्रा का कहना था कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रतिबद्धता है कि जमाकर्ताओं के हितों की सुरक्षा हो।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘कांग्रेस पार्टी के समय ‘फोन बैंकिंग सिस्टम’ था...नेता फोन उठाकर कहते थे कि कर्ज दे दो, यह नहीं देखा जाता था कि कर्ज लेने वाला लौटा सकता है या नहीं। कांग्रेस की इस प्रणाली के कारण एनपीए बढ़ता चला गया।’’

भाजपा सांसद ने कहा, ‘‘बैंकिंग प्रणाली वेंटिलेंटर पर थी, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने इसे संकट से बाहर निकाला।’’

भाजपा सांसद ने इस दौरान कांग्रेस के एक दिवंगत नेता के नाम का उल्लेख किया जिस पर कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के सदस्यों ने पुरजोर हंगामा किया।

सदन में हंगामा होने पर द्रमुक सांसद ए राजा ने नियम का हवाला देते हुए कहा कि यहां एक पूर्व प्रधानमंत्री के नाम का गैरजरूरी उल्लेख किया गया है।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि आसन के खिलाफ ‘हाय हाय’ के नारे लगाए गए, जो गलत है।

उन्होंने कहा, ‘‘जरूरत पड़े तो (विपक्षी सांसदों को) माफी मांगनी चाहिए।’’

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि दो पूर्व प्रधानमंत्रियों का उल्लेख कार्यवाही से हटाया जाएगा।

पात्रा ने कहा, ‘‘यह विधेयक बैंकिंग प्रणाली में सुधार से जुड़ा है। हमारी सरकार में 10 लाख करोड़ रुपये के ‘बैड लोन’ की वसूली की गई। यह सब सुधारों के चलते संभव हुआ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी