जरुरी जानकारी | बैंक श्रमिक संगठनों का सेवाएं सीमित करने, शाखाओं में लोगों से संबद्ध काम के घंटे कम करने का आग्रह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश में कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच बैंक यूनियनों ने भारतीय बैंक संघ (आईबीए) से स्थिति में सुधार आने तक बैंक कर्मचारियों को संक्रमण से बचाने के लिये सेवाओं को सीमित करने और लोगों के शाखाओं में आकर लेन-देन के कार्यों को कम कर करीब तीन घंटे किये जाने का आग्रह किया है।

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल देश में कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच बैंक यूनियनों ने भारतीय बैंक संघ (आईबीए) से स्थिति में सुधार आने तक बैंक कर्मचारियों को संक्रमण से बचाने के लिये सेवाओं को सीमित करने और लोगों के शाखाओं में आकर लेन-देन के कार्यों को कम कर करीब तीन घंटे किये जाने का आग्रह किया है।

नौ श्रमिक संगठनों का शीर्ष मंच यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) ने आईबीए के चेयरमैन राज किरण राय जी को भेजे पत्र में कहा है कि शाखाओं में ग्राहकों का आना लगातार जारी है। ग्राहक सभी प्रकार की सेवाओं के लिये आ रहे हैं। इससे संक्रमण फैलने का खतरा है।

यूएफबीयू ने कहा, ‘‘हम बैंक कर्मचारियों के लगातार संक्रमित होने, अस्पतालों में उनके भर्ती होने और मृत्यु की सूचना से व्यथित हैं।’’

यूनियन ने कहा इस विकट स्थिति को देखते हुए बैंक कर्मचारियों की तरफ से अपील है कि इस पर तुरंत गौर किया जाए और निर्णय किया जाए।

बैंक यूनियनों ने स्थिति ठीक होने तक बैंक सेवाएं केवल जरूरी कार्यों तक सीमित करने और कामकाज के घंटे कम कर 3-4 घंटे किये जाने की मांग की है।

यूएफबीयू ने संकुल बैंकिंग (क्लस्टर या हब) की व्यवस्था किये जाने की भी मांग की है। इसके तहत प्रत्येक इलाके में हर बैंक की कुछ शाखाओं को चिन्हित किया जाए ताकि बैंक कर्मचारी बारी-बारी से काम कर सके और संक्रमण से बच सके।

पिछले सप्ताह भी यूएफबीयू ने इसी प्रकार के अनुरोध को लेकर वित्तीय सेवा विभाग के सचिव देबाशीष पांडा को पत्र लिखा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\