जरुरी जानकारी | बैंक ओम्बुड्समैन के पास एटीएम कार्ड, मोबाइल, नेट बैंकिंग से जुड़ी शिकायतें सबसे ज्यादा: रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बैंक ओम्बुड्समैन को एक अप्रैल से 11 नवंबर, 2021 के दौरान ग्राहकों से सबसे ज्यादा एटीएम/डेबिट कार्ड और मोबाइल/ इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग से जुड़ी शिकायतें मिलीं।

मुंबई, चार जनवरी बैंक ओम्बुड्समैन को एक अप्रैल से 11 नवंबर, 2021 के दौरान ग्राहकों से सबसे ज्यादा एटीएम/डेबिट कार्ड और मोबाइल/ इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग से जुड़ी शिकायतें मिलीं।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की बुधवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, ओम्बुड्समैन योजना/ उपभोक्ता शिक्षा और संरक्षण प्रकोष्ठ के तहत 2021-22 के दौरान मिली शिकायतों की संख्या इससे पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 9.39 प्रतिशत बढ़कर 4,18,184 रहीं।

इनमें से 3,04,496 शिकायतों का प्रबंधन आरबीआई के ओम्बुड्समैन कार्यालयों ने किया।

जो शिकायतें मिली, उनमें सबसे ज्यादा 14.65 प्रतिशत एटीएम/डेबिट कार्ड से संबंधित थीं। वहीं 13.64 प्रतिशत मोबाइल/इलेक्ट्रॉनिक बैंक से संबंधित थी।

कुल शिकायतों में से लगभग 90 प्रतिशत ऑनलाइन शिकायत प्रबंधन प्रणाली (सीएमएस) पोर्टल, ई-मेल और केंद्रीकृत सार्वजनिक शिकायत समाधान एवं निगरानी प्रणाली समेत डिजिटल माध्यम से प्राप्त हुईं।

इनमें से 66.11 प्रतिशत शिकायतों का समाधान आपसी समझौते/सुलह/मध्यस्थता माध्यम से किया गया।

रिपोर्ट के अनुसार, ओम्बुड्समैन के जरिये शिकायतों का समाधान 2021-22 में बढ़कर 97.97 प्रतिशत रहा जो इससे पिछले वित्त वर्ष 2020-21 में 96.59 प्रतिशत था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs SRH, IPL 2026 6th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Poonam Pandey Pregnancy News: पूनम पांडे की प्रेग्नेंसी सही या बनाया अप्रैल फूल, वीडियो शेयर कर बताया सच

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट