जरुरी जानकारी | बैंक ऑफ इंडिया का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 10 प्रतिशत बढ़कर 1,703 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही के लिए 10 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,703 करोड़ रुपये रहा है।

मुंबई, तीन अगस्त सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही के लिए 10 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,703 करोड़ रुपये रहा है।

बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) ने शनिवार को बताया कि उसका मुनाफा खराब ऋणों से निपटने के लिए अलग रखी गई धनराशि में वृद्धि के कारण सीमित रहा।

बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 1,551 करोड़ रुपये रहा था।

बैंक की मुख्य शुद्ध ब्याज आय जून तिमाही के लिए छह प्रतिशत बढ़कर 6,275 करोड़ रुपये रही है। इसमें अग्रिमों में लगभग 16 प्रतिशत की उछाल और शुद्ध ब्याज मार्जिन के 0.04 प्रतिशत बढ़कर 3.07 प्रतिशत होने का भी योगदान है।

बैंक की गैर ब्याज आय जून तिमाही में घटकर 1,302 करोड़ रुपये रह गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,462 करोड़ रुपये थी।

बैंक की जमा वृद्धि समीक्षाधीन तिमाही के दौरान 9.74 प्रतिशत रही है।

ऋण विस्तार के मोर्चे पर, खुदरा और कृषि दोनों ने तिमाही के दौरान 20 प्रतिशत से अधिक की अच्छी वृद्धि दिखाई, जबकि एमएसएमई खंड में 13 प्रतिशत की वृद्धि हुई। जून तिमाही के अंत में सकल गैर निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) अनुपात सुधरकर 4.62 प्रतिशत हो गया।

खराब परिसंपत्तियों के लिए प्रावधान बढ़कर 1,215 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 776 करोड़ रुपये था। यह आय वृद्धि को सीमित करने वाले प्रमुख कारकों में से एक प्रतीत होता है।

ऋणदाता के लिए कुल पूंजी पर्याप्तता 16.18 प्रतिशत रही, जबकि मुख्य बफर स्तर 13.62 प्रतिशत रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\