जरुरी जानकारी | बैंक ऑफ इंडिया का दिसंबर तिमाही का मुनाफा 12 प्रतिशत बढ़कर 1,151 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष (2022-23) की अक्टूबर-दिसंबर की तीसरी तिमाही में 12 प्रतिशत बढ़कर 1,151 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। बैंक ने मंगलवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 17 जनवरी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष (2022-23) की अक्टूबर-दिसंबर की तीसरी तिमाही में 12 प्रतिशत बढ़कर 1,151 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। बैंक ने मंगलवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में यह जानकारी दी।

मुंबई के इस बैंक ने पिछले वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 1,027 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

बैंक की कुल आय भी आलोच्य अवधि में बढ़कर 14,159.60 करोड़ रुपये हो गई। यह एक साल पहले की इसी अवधि में 11,211.14 करोड़ रुपये थी।

तीसरी तिमाही में बैंक की शुद्ध ब्याज आय भी 64 प्रतिशत बढ़कर 5,596 करोड़ रुपये हो गई। पिछले वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में यह आंकड़ा 3,408 करोड़ रुपये रहा था।

इस दौरान बैंक का परिचालन लाभ भी 74 प्रतिशत बढ़कर 3,652 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले समान तिमाही में यह 2,096 करोड़ रुपये था।

संपत्ति की गुणवत्ता के मोर्चे पर, बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) 31 दिसंबर तक घटकर 7.66 प्रतिशत रहीं, जो एक साल पहले समान तिमाही में 10.46 थीं। वहीं शुद्ध एनपीए भी घटकर 1.61 प्रतिशत रह गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 2.66 प्रतिशत था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Telangana Cabinet Decision: तेलंगाना कैबिनेट का बड़ा फैसला, बुजुर्ग माता-पिता की अनदेखी करने वाले सरकारी कर्मचारियों के वेतन में 10 फीसदी कटौती का प्रस्ताव

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\