जरुरी जानकारी | बैंक आफ बडौदा, यूनियन बैंक ने कर्ज पर ब्याज दर कम किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकारी क्षेत्र के बैंक आफ बड़ौदा और यूनियन बैंक आफ इंडिया ने अपने सभी ग्राहकों के लिए धन की सीमांत लागत पर आधारित (एमसीएलआर) ब्याज की दरों में कमी करने की बुधवार को घोषणा की।

मुंबई, दस जून सरकारी क्षेत्र के बैंक आफ बड़ौदा और यूनियन बैंक आफ इंडिया ने अपने सभी ग्राहकों के लिए धन की सीमांत लागत पर आधारित (एमसीएलआर) ब्याज की दरों में कमी करने की बुधवार को घोषणा की।

बैंक आफ बड़ौदा ने एमसीएलआर में 0.15 प्रतिशत और यूनियन बैंक आफ इंडिया ने 0.10 प्रतिशत की कमी की है। बैंक आफ बड़ौदा की कटौती 12 जून और यूनियन बैंक की 11 जून से प्रभावी होगी।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: ग्रेच्युटी से जुड़ी ये अहम बात क्या जानते हैं आप, मिल रही है अच्छी-खासी आयकर छूट.

बैंक आफ बडौदा की एक विज्ञप्ति के अनुसार एक वर्ष के कर्ज के लिए उसकी संशोधित एमसीएलआर 7.65 प्रतिशत होगी। अभी यह 7.80 प्रतिशत है।

इसी तरह यूनियन बैंक आफ इंडिया ने एक साल के कर्ज पर अपनी एमसीएलआर 7.70 प्रतिशत से घटा कर 7.60 प्रतिशत कर दी है।

यह भी पढ़े | EPF Withdrawal: ईपीएफओ ने दावों को फटाफट निपटाने के लिए किया AI टूल लॉन्च.

बैंक अपने ज्यादातर कर्जों पर ब्याज की दरें एमसीएलआर की एक वर्ष वाली दर के हिसाब से ही तय करते हैं।

इससे पहले भारतीय स्टेट बैंक अपनी एमसीएलआर आधारित ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की कमी की घोषणा कर चुका है।

निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक और सरकारी क्षेत्र के बैंक आफ महाराष्ट्र ने भी कर्ज की अपनी मानक दर में क्रमश: 0.05 प्रतिशत और 0.20 प्रतिशत की कमी की घोषणा की है। इनकी संशोधित दरें आठ जून से प्रभावी हो गयी हैं।

पिछले सप्ताह पीएनबी ने भी अपनी एमसीएलआर में 0.15 प्रतिशत की कमी करने की घोषणा की थी।

रिजर्व बैंक द्वारा नीतिगत ब्याज दर में उत्तरोत्तर कमी और तरलता बढ़ाने के उपायों के बाद बैंकों के पास रिण के लिए धन सस्ता और सुलभ हुआ है।

बैंक ग्राहकों के जमाधन पर भी ब्याज कम कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

\