जरुरी जानकारी | बैंक कर्मचारियों को उपनगरीय ट्रेनों से आने-जाने की अनुमति दी जाए: बैंक यूनियन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रेलवे ने मुंबई में जरूरी सेवाएं देने वालों के आने-जाने के लिये उपनगरीय ट्रेन सेवा शुरू की है लेकिन इसमें बैंक कर्मचारियों को यात्रा की अनुमति नहीं दी जा रही जो परेशान करने वाला है। बैंकों के कर्मचारी संगठनों ने यह कहा है।

मुंबई, 15 जून रेलवे ने मुंबई में जरूरी सेवाएं देने वालों के आने-जाने के लिये उपनगरीय ट्रेन सेवा शुरू की है लेकिन इसमें बैंक कर्मचारियों को यात्रा की अनुमति नहीं दी जा रही जो परेशान करने वाला है। बैंकों के कर्मचारी संगठनों ने यह कहा है।

गृह मंत्रालय ने बैंकों को आवश्यक सेवा प्रदाता के के रूप में घोषित किया है और वे 25 मार्च से ‘लॉकडउाउन’ की घोषणा से बिना किसी रूकावट के सेवाएं दे रहे हैं।

यह भी पढ़े | RSMSSB Recruitment 2020: लैब टेक्निशियन और असिस्टेंट रेडियोग्राफर के 2,177 पदों पर भर्ती, 18 जून से करें अप्लाई.

पश्चिमी रेलवे और मध्य रेलवे चुनिंदा उपनगरीय ट्रेन चल रही हैं। लेकिन ये ट्रेन सेवाएं राज्य सरकार द्वारा चिन्हित केवल जरूरी सेवा देने वालों के लिये है।

यूनियन फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) के महाराष्ट्र इकाई के संयोजक देवीदास तुजापुरकर ने कहा, ‘‘चूंकि रेलवे ने जरूरी सेवाएं देने वाले कर्मचारियों के लिये उपनगरीय ट्रेन सेवा शुरू की है लेकिन बैंक कर्मचारियों को उससे आने-जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है क्योंकि वे जरूरी सेवाओं की सूची में नहीं हैं।’’

यह भी पढ़े | FACT CHECK: Sir Ganga Ram Hospital के नाम से वायरल हो रहे पर्चे में कोरोना से निपटने के लिए इन दवाओं के इस्तेमाल की दी गई सलाह, अस्पताल ने बताया फर्जी.

उन्होंने कहा, ‘‘दूसरी तरफ सरकार उम्मीद करती है कि बैंक ‘लॉकडाउन’ के दौरान भी बिना किसी बाधा के सेवा देता रहे। लेकिन जब लोकल ट्रेन सेवा के उपयोग की बात आती है, बैंक को जरूरी सेवा प्रदाताओं की सूची में रखने पर विचार नहीं किया जाता। यह सब परेशान करने वाला है।’’

मध्य रेलवे ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चिन्हित जरूरी सेवाओं से जुड़े 1.25 लाख कर्मचारी (पश्चिमी रेलवे का 50,000 शामिल) ट्रेनों की सेवा लेंगे।

सार्वजनिक क्षेत्र के सिंडिकेट बैंक के एक कर्मचारी ने कहा, ‘‘मैं चर्च गेट स्थित अपनी शाखा में जाने के लिये सुबह में दादर स्टेशन पर प्रवेश का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने इसकी अनुमति नहीं दी।’’

रेलवे ने भी कहा है कि केवल राज्य सरकार द्वारा चिन्हित अनिवार्य सेवाओं से जुड़े लोगों को ही चुनिंदा उपनगरीय ट्रेनों में यात्रा की अनुमति होगी। उसने आम लोगों से स्टेशन पर नहीं आने की अपील की है।

महाराष्ट्र सरकार के मुख्य सचिव को लिखे पत्र में महाराष्ट्र स्टेट बैंक एम्प्लॉयज फेडरेशन (एमएसबीईएफ) ने बैंक कर्मचारियों को उपनगरीय ट्रेन सेवाओं का उपयोग करने की अनुमति देने का आग्रह किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\