कोलकाता, 20 जून पश्चिम बंगाल के विभिन्न भूमि बंदरगाहों के माध्यम से बांग्लादेश को निर्यात फिर से शुरू करने के कुछ दिनों के बाद पड़ोसी देश के व्यापारियों ने भारतीय अधिकारियों से अपने माल को भारत में प्रवेश करने की अनुमति देने का आग्रह किया है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि शनिवार को उत्तर 24 परगना जिले में घोझडांगा स्थलीय बंदरगाह को फिर से खोलने के साथ बांग्लादेश को निर्यात के लिये सभी प्रमुख चौकियों को खोल दिया गया है, लेकिन पड़ोसी देश से आयात अभी तक फिर से शुरू नहीं हो पाया है।
यह भी पढ़े | जम्मू कश्मीर: शोपियां एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने अब तक 5 आतंकियों को किया ढेर, ऑपरेशन जारी.
अधिकारियों ने कहा कि बांग्लादेश में बेनापोल सीमा शुल्क समाशोधन और अग्रेषण एजेंटों के संगठन ने भारत में वनगांव एसडीओ को एक प्रतिनिधित्व प्रस्तुत किया है। इसमें उन्होंने अभी तक नहीं शुरू हो पाये अपने निर्यात को फिर से शुरू करने के लिये अधिकारियों के साथ बैठक की मांग की है।
बांग्लादेशी व्यापारियों ने भारतीय अधिकारियों को आश्वासन दिया है कि वे कोविड-19 के प्रकोप के मद्देनजर सभी स्वास्थ्य सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करेंगे।
यह भी पढ़े | चीन पर राम माधव बोले-सीमा पर सतर्कता और शक्ति से पहरा देना हमारी पहली प्राथमिकता.
एसडीओ को दिये गये पत्र में कहा गया, "आपस में विश्वास होना चाहिये। यदि हम भारत पर विश्वास करते हैं, तो हम भी अपने मामले में एक पारस्परिक व्यवहार की उम्मीद करते हैं। इसलयेए भारत को आयात शुरू करने के लिये कदम उठाने चाहिये और हमारे निर्यात व्यापार को शुरू करने की अनुमति देनी चाहिये।’’
कच्चा जूट एक महत्वपूर्ण वस्तु है, जिसका बांग्लादेश से आयात किया जाता है।
पड़ोसी देश के सीमा शुल्क विभाग द्वारा एक अधिसूचना में कहा गया है कि बांग्लादेश सुबह छह बजे से शाम छह बजे के बीच भारत में निर्यात कर सकता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY