IND vs BAN 2nd Test: बांग्लादेश का पहले बल्लेबाजी का फैसला, कुलदीप की जगह उनादकट भारतीय टीम में

बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में गुरुवार को यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. भारत ने चटगांव में पहले टेस्ट मैच में 188 रन से जीत दर्ज करने वाली टीम में एक बदलाव किया है.

Photo Credits: ICC/Twitter

मीरपुर, 22 दिसंबर : बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में गुरुवार को यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. भारत ने चटगांव में पहले टेस्ट मैच में 188 रन से जीत दर्ज करने वाली टीम में एक बदलाव किया है. उसने बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव की जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को अंतिम एकादश में शामिल किया है.

कुलदीप पहले मैच में मैन ऑफ द मैच चुने गए थे. भारत के कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल ने कहा कुलदीप को बाहर रखने का फैसला बहुत मुश्किल था लेकिन उन्होंने विश्वास जताया कि रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल अच्छी भूमिका निभाएंगे. यह भी पढ़ें : IND vs BAN 2nd Test Day 1: दूसरे टेस्ट में इन धुरधरों के साथ मैदान में उतर रही हैं दोनों टीमें, प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

बांग्लादेश ने अपनी अंतिम एकादश में दो बदलाव किए हैं. उसने यासिर अली और इबादत हुसैन की जगह मोमिनुल हक और तस्कीन अहमद को टीम में लिया है.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Stats And Preview: तीसरे वनडे में जीत के साथ सीरीज अपने नाम करना चाहेगा पाकिस्तान, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Bangladesh vs Pakistan ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान निर्णायक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 128 रनों से रौंदा, हारिस रऊफ़ और माज़ सदाकत ने चटकाए 3-3 विकेट; यहां देखें BAN बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड

\