खेल की खबरें | बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज में 15 साल बाद चखा टेस्ट मैच में जीत का स्वाद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इस जीत के साथ ही बांग्लादेश की टीम दो मैचों की श्रृंखला को 1-1 से बराबर करने में सफल रही। यह वेस्टइंडीज में टीम की तीसरी जीत है।  टीम ने इससे पहले 2009 में दो मैचों की श्रृंखला में 2-0 से सूपड़ा साफ किया था।

इस जीत के साथ ही बांग्लादेश की टीम दो मैचों की श्रृंखला को 1-1 से बराबर करने में सफल रही। यह वेस्टइंडीज में टीम की तीसरी जीत है।  टीम ने इससे पहले 2009 में दो मैचों की श्रृंखला में 2-0 से सूपड़ा साफ किया था।

इस मैच से पहले बांग्लादेश को वेस्टइंडीज में अपने पिछले सात टेस्ट मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। इसमें मौजूदा श्रृंखला का पहला मैच भी शामिल था।

वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों के पास दूसरी पारी में ताइजुल इस्लाम की फिरकी का कोई जवाब नहीं था। उन्होंने 50 रन देकर पांच विकेट झटके ।  उन्हें हसन महमूद और तस्कीन अहमद का अच्छा साथ मिला। इन दोनों ने दो-दो विकेट चटकाये जबकि नाहिद राणा को एक सफलता मिली।

वेस्टइंडीज के लिए सलामी बल्लेबाज क्रेग बेथवेट ने 43 और केवम हॉज ने 55 रन की पारी खेली।  अपने आखिरी छह विकेट 42 रन के अंदर गंवा दिये। हॉज के आउट होते ही टीम की पारी पूरी तरह से लड़खड़ा गयी।

इससे पहले बांग्लादेश ने दिन की शुरुआत पांच विकेट पर 193 रन से की। ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ जाकेर अली ने 91 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को 268 रन तक पहुंचाया। उन्होंने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ एक छोर से आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 106 गेंद की पारी में आठ चौके और पांच छक्के लगाये।

इससे पहले बांग्लादेश की पहली पारी में 164 रन के जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 146 रन पर आउट हो गयी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज