खेल की खबरें | नजमुल के अर्धशतक से बांग्लादेश ने श्रीलंका को आठ विकेट से हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. नजमुल हुसैन शंटो के नाबाद अर्धशतक की मदद से बांग्लादेश ने बुधवार को यहां दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में श्रीलंका को आठ विकेट से हराकर तीन मैच की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर दी।

सिलहट, छह मार्च नजमुल हुसैन शंटो के नाबाद अर्धशतक की मदद से बांग्लादेश ने बुधवार को यहां दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में श्रीलंका को आठ विकेट से हराकर तीन मैच की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर दी।

श्रीलंका के 166 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने नजमुल (38 गेंद में नाबाद 53 रन, चार चौके, दो छक्के) और तौहीद हृदय (25 गेंद में नाबाद 32, दो चौके, एक छक्का) के बीच तीसरे विकेट की 87 रन की अटूट साझेदारी से 11 गेंद शेष रहते दो विकेट पर 170 रन बनाकर जीत दर्ज की।

नजमुल ने 19वें ओवर की पहली गेंद पर दासुन शनाका पर छक्के के साथ बांग्लादेश को लक्ष्य तक पहुंचाया।

लिटन दास (36) और सौम्य सरकार (26) ने पहले विकेट के लिए 6.5 ओवर में 68 रन जोड़कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी।

श्रीलंका ने इससे पहले नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और टीम कामिंदु मेंडिस (37), कुसाल मेंडिस (36) और एंजेलो मैथ्यूज (32) की पारियों के बावजूद निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 165 रन ही बना सकी। कप्तान चरिथ असलंका ने भी 28 रन का योगदान दिया।

बांग्लादेश की ओर से तास्किन अहमद, मेहदी हसन, मुस्ताफिजुर रहमान और सौम्य सरकार ने एक-एक विकेट चटकाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू