खेल की खबरें | भारत ए की विशाल बढ़त के बाद बांग्लादेश ए की बेहतर बल्लेबाजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश ए के बल्लेबाजों ने गुरुवार को यहां भारत ए को पहले अनौपचारिक टेस्ट के तीसरे दिन बड़ी बढ़त गंवाने के बाद आसान हो चुकी पिच पर दूसरी पारी में एक विकेट पर 172 रन बनाए।

कॉक्स बाजार (बांग्लादेश), एक दिसंबर बांग्लादेश ए के बल्लेबाजों ने गुरुवार को यहां भारत ए को पहले अनौपचारिक टेस्ट के तीसरे दिन बड़ी बढ़त गंवाने के बाद आसान हो चुकी पिच पर दूसरी पारी में एक विकेट पर 172 रन बनाए।

भारत ए ने पहली पारी पांच विकेट पर 465 रन बनाकर घोषित की थी।

दूसरे दिन अभिमन्यु ईश्वरन और यशस्वी जायसवाल के शतक के बाद भारत ए ने तीसरे दिन एक घंटे बल्लेबाजी की। विकेटकीपर बल्लेबाज उपेंद्र यादव (122 गेंद में नाबाद 71) के अर्धशतक पूरा करने के बाद भारत ए ने पारी घोषित की।

पहली पारी में 353 रन से पिछड़ने के बाद बांग्लादेश ए के बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में अधिक प्रतिबद्धता दिखाई। जाकिर हसन (नाबाद 81) और टेस्ट स्टार नजमुल हुसैन शंटो (नाबाद 56) दूसरे विकेट के लिए 101 रन की अटूट साझेदारी कर चुके हैं।

जाकिर ने इससे पहले महमूदुल हसन जॉय (21) के साथ पहले विकेट के लिए 71 रन जोड़कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई।

भारत ए के गेंदबाजों ने तीसरे दिन 63 ओवर गेंदबाजी की और टीम को एकमात्र सफलता बाएं हाथ के स्पिनर सौरभ कुमार (18 ओवर में 45 रन पर एक विकेट) ने दिलाई।

सौरभ ने जॉय को जयंत यादव के हाथों कैच कराके मैच का अपना पांचवां विकेट हासिल किए।

सौरभ और ऑफ स्पिनर जयंत (18 ओवर में बिना विकेट के 55 रन) को दूसरी पारी में विकेट हासिल करने के लिए जूझना पड़ा क्योंकि विकेट बल्लेबाजी के लिए आसान हो चुका है।

भारतीय बल्लेबाजों ने मैच के पहले दिन सुबह नमी का फायदा उठाते हुए शेख कमल अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में बांग्लादेश को पहली पारी में 112 रन पर ढेर कर दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड