देश की खबरें | बेंगलुरु: तेज रफ्तार बीबीएमपी कचरा ट्रक के कुचलने से लड़के की मौत, चालक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शहरी थानीसांद्रा के निकट शनिवार को तेज गति से आ रहे बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के कचरा ट्रक ने कथित तौर पर 10 वर्षीय एक लड़के को टक्कर मार दी, जिसके बाद वह ट्रक के नीचे दब गया और उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बेंगलुरु, 29 मार्च शहरी थानीसांद्रा के निकट शनिवार को तेज गति से आ रहे बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के कचरा ट्रक ने कथित तौर पर 10 वर्षीय एक लड़के को टक्कर मार दी, जिसके बाद वह ट्रक के नीचे दब गया और उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान इमान के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार इमान और उनके पिता दोपहिया वाहन पर सवार होकर जा रहे थे तभी दोपहर करीब 12:30 बजे थानीसांद्रा के निकट कथित रूप से तेज गति से आ रहे बीबीएमपी कचरा ट्रक ने उनके वाहन को पीछे से टक्कर मार दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जैसे ही ट्रक ने दोपहिया वाहन को टक्कर मारी, लड़का वाहन से गिर गया और बीबीएमपी ट्रक ने कथित तौर पर उसे कुचल दिया।

उन्होंने बताया कि लड़के को निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

उन्होंने आगे बताया कि चालक की चिकित्सकीय जांच से पता चला कि घटना के समय वह शराब के नशे में नहीं था।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद वाहन चालक बेहोश हो गया।

उन्होंने बताया कि बाद में, लोग दुर्घटना स्थल पर एकत्र हुए और चालक की लापरवाही के प्रति अपना गुस्सा जाहिर करने के लिए दुर्घटनास्थल पर वाहन का एक टायर जला दिया।

पुलिस उपायुक्त (यातायात उत्तर) गौरी डी आर ने कहा, "भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना के संबंध में आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Fact Check: गिरीश महाजन पर बरसने वाली महिला 'बिग बॉस' फेम पूजा मिश्रा नहीं हैं; जानें मुंबई ट्रैफिक जाम के वायरल वीडियो का सच

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त