जरुरी जानकारी | बंधन बैंक का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में पांच प्रतिशत कम होकर 920 करोड़ रुपये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बंधन बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में 5.3 प्रतिशत कम होकर 920 करोड़ रुपये पर आ गया। बैंक को साल भर पहले की समान तिमाही में 971.80 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।
नयी दिल्ली, दो नवंबर बंधन बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में 5.3 प्रतिशत कम होकर 920 करोड़ रुपये पर आ गया। बैंक को साल भर पहले की समान तिमाही में 971.80 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।
बैंक ने शेयर बाजारों को बताया कि इस दौरान उसकी कुल आय साल भर पहले के 1,889.30 करोड़ रुपये से 22 प्रतिशत बढ़कर 2,304.90 करोड़ रुपये हो गयी।
यह भी पढ़े | सपा सांसद आजम खान को एक और झटका, बहन का घर नगर-निगम ने किया सील.
इस दौरान ब्याज से प्राप्त आय 25.8 प्रतिशत बढ़कर 1,923.1 करोड़ रुपये और ब्याज को छोड़ अन्य स्रोतों से प्राप्त आय 6.1 प्रतिशत बढ़कर 381.8 करोड़ रुपये हो गयी।
बंधन बैंक ने कहा कि समीक्षाधीन अवधि में उसका कर पूर्व लाभ अब तक का सर्वाधिक रहा। यह लाभ 1,233 करोड़ रुपये रहा।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिली एक और बड़ी खुशखबरी.
आलोच्य तिमाही के दौरान बैंक की परिसंपत्ति की गुणवत्ता में गिरावट आयी। इस दौरान बैंक की एकीकृत गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां(एनपीए) 1.8 प्रतिशत यानी 1,064.20 करोड़ रुपये से कम होकर 1.2 प्रतिशत यानी 874 करोड़ रुपये पर आ गयी। इस दौरान शुद्ध एनपीए भी 0.6 प्रतिशत यानी 336.90 करोड़ रुपये से कम होकर 0.4 प्रतिशत यानी 262.50 करोड़ रुपये पर आ गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)