देश की खबरें | बांदा : एक व्यक्ति ने चाकू से गोदकर पत्नी की हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बांदा जिले की शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार दोपहर एक व्यक्ति ने कथित तौर पर चाकू से गोदकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बांदा (उप्र), 16 जून बांदा जिले की शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार दोपहर एक व्यक्ति ने कथित तौर पर चाकू से गोदकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि तीन-चार दिन पहले अपने मायके कहला गांव आयी चुन्नी देवी (26) की उसके पति शिवकुमार (27) ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की मदद से आरोपी को हिरासत में लेकर घटना के बाबत पूछताछ की जा रही है।

मिश्रा ने बताया कि मृतका चुन्नी देवी की शादी गिरवां थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव में 2016 में हुई थी। तीन-चार दिन पहले उसका पति उसे खुद मायके छोड़ने आया था और शुक्रवार को वह उसे वापस लाने गया था।

एएसपी ने बताया कि चुन्‍नी देवी पति के साथ जाने को तैयार नहीं हुई जिसे लेकर दोनों में विवाद हुआ। उन्होंने बताया कि आक्रोशित पति ने अपने साथ लाये चाकू से चुन्नी पर कई वार किए जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।

मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट