देश की खबरें | रोपवे परियोजना के खिलाफ कटरा में लगातार पांचवें दिन बंद, भाजपा विधायक की भूख हड़ताल की धमकी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी तीर्थयात्रा के आधार शिविर कटरा के कपाट त्रिकूट पहाड़ियों में प्रस्तावित रोपवे परियोजना के खिलाफ प्रदर्शन के चलते रविवार को लगातार पांचवें दिन बंद रहे। इस दौरान भाजपा के विधायक बलदेव राज शर्मा ने हिरासत में लिए गए लोगों को 24 घंटे में रिहा नहीं किए जाने पर भूख हड़ताल करने की धमकी दी।

रियासी/जम्मू, 29 दिसंबर जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी तीर्थयात्रा के आधार शिविर कटरा के कपाट त्रिकूट पहाड़ियों में प्रस्तावित रोपवे परियोजना के खिलाफ प्रदर्शन के चलते रविवार को लगातार पांचवें दिन बंद रहे। इस दौरान भाजपा के विधायक बलदेव राज शर्मा ने हिरासत में लिए गए लोगों को 24 घंटे में रिहा नहीं किए जाने पर भूख हड़ताल करने की धमकी दी।

इस बीच, शहर में पहले हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान हिरासत में लिए गए लोगों को रिहा करने की मांग को लेकर पांच लोगों की भूख हड़ताल जारी है।

बंद का आह्वान करने वाली श्री माता वैष्णों देवी संघर्ष समिति ने कहा कि बंद के दौरान कटरा में सभी गतिविधियां निलंबित रहेंगी।

समिति के बंद के आह्वान के बाद कटरा में लगातार पांचवें दिन दुकानें, रेस्तरां और कारोबारी प्रतिष्ठान बंद रहे और यातायात सड़कों से नदारद रहा।

बुधवार को शुरू हुए बंद से कटरा में आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, जहां वैष्णों देवी गुफा मंदिर के दर्शन करने प्रतिदिन हजारों तीर्थयात्री आते हैं।

रविवार को प्रदर्शनकारियों में शामिल हुए शर्मा ने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर हिरासत में लिए गए समिति के सदस्यों को 24 घंटे के अंदर रिहा नहीं किया जाता तो सिलसिलेवार भूख हड़ताल की जाएगी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक ने प्रदर्शनकारियों से कहा, "अगर प्रशासन हिरासत में लिए गए लोगों को रिहा नहीं करता है तो मैं अपने लोगों के साथ भूख हड़ताल पर बैठूंगा। प्रशासन को उन्हें तुरंत रिहा करना चाहिए।"

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने पिछले महीने उन वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों और अन्य लोगों के लिए मंदिर तक पहुंच की सुविधा के लिए रोपवे स्थापित करने की योजना की घोषणा की थी, जिन्हें गुफा मंदिर तक 13 किलोमीटर का रास्ता तय करने में परेशानी होती है।

लगभग 250 करोड़ रुपये की प्रस्तावित रोपवे परियोजना के तहत ताराकोटे मार्ग को रियासी जिले में गुफा मंदिर तक जाने वाले सांझी छत से जोड़ेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

\