देश की खबरें | बनारस क्योटो तो बना नहीं, जो था वो भी रहा नहीं : अखिलेश यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में गंदगी का मामला उठाते हुए कहा कि बनारस क्योटो तो नहीं बना, जो था वो भी रहा नहीं।

लखनऊ, 30 सितंबर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में गंदगी का मामला उठाते हुए कहा कि बनारस क्योटो तो नहीं बना, जो था वो भी रहा नहीं।

सपा प्रमुख ने सोमवार को 'एक्स' पर एक तस्वीर साझा की जिसमें नगर निगम के 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के बीच सोनिया तिराहा स्थित कूड़ा घर के सामने पूरी सड़क पर फैला हुआ कूड़ा दिखाई दे रहा है।

यादव ने इस तस्वीर के साथ अपने पोस्ट में लिखा, ''ये है देश के प्रधान संसदीय क्षेत्र का हाल, सड़क को कूड़ा-घर समझने की भूल न की जाए। ये है ‘स्वच्छ भारत’? बनारस क्योटो तो बना नहीं, जो था वो भी रहा नहीं। आशा है इस पोस्ट के प्रकाशित होने के बाद कल तक ये स्थान साफ़-सुथरा हो जाएगा।''

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाते हुए दावा किया, ''भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार तो काम करती नहीं है, विपक्ष ही उससे काम करवाता है। ऐसा पहली बार हुआ है कि जनता अपना काम करवाने के लिए विपक्ष के पास आ रही है।''

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी को जापान के शहर क्योटो की तर्ज पर स्मार्ट शहर में बदलने का वादा किया है। वाराणसी की तरह क्योटो, जिसे 10,000 तीर्थों का शहर कहा जाता है, एक तीर्थ स्थल है-और इसके बीच से एक नदी भी बहती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Bad Weather: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बीच खराब वेदर के चलते Air india और Indigo ने जारी की एडवाइजरी; यात्रियों को दी ये सलाह

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड