देश की खबरें | उत्तराखंड में मदिरा ब्रांड 'त्रिकाल' के निर्माण और बेचने पर प्रतिबंध

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड सरकार ने मंगलवार को दिग्गज शराब कंपनी रेडिको खेतान के ब्रांड 'त्रिकाल' के निर्माण और बिक्री को राज्य में प्रतिबंधित कर दिया।

देहरादून, 27 मई उत्तराखंड सरकार ने मंगलवार को दिग्गज शराब कंपनी रेडिको खेतान के ब्रांड 'त्रिकाल' के निर्माण और बिक्री को राज्य में प्रतिबंधित कर दिया।

यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में प्रदेश के आबकारी आयुक्त हरिचन्द्र सेमवाल ने कहा कि आबकारी विभाग स्पष्ट करना चाहता है कि राज्य में इस प्रकार के किसी भी ब्रांड को न तो निर्माण की अनुमति दी गई है और न ही रजिस्ट्रेशन अथवा बिक्री के लिए किसी प्रकार की स्वीकृति प्रदान की गई है।

उन्होंने कहा, “उत्तराखंड में 'त्रिकाल' या किसी मिलते-जुलते नाम के मदिरा ब्रांड को राज्य में न तो अनुमति दी गई है और न ही भविष्य में दी जाएगी।”

सेमवाल ने कहा कि विभाग के संज्ञान में आया है कि 'त्रिकाल' नामक मदिरा ब्रांड को अन्य राज्यों में लॉन्च किया गया है लेकिन इसे उत्तराखंड से जोड़े जाने को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित खबरें भ्रामक एवं असत्य हैं ।

उन्होंने कहा कि देवभूमि के नाम से प्रसिद्ध उत्तराखंड की पावन भूमि पर किसी भी ऐसे ब्रांड या उत्पाद की बिक्री की अनुमति नहीं दी जाएगी जो देवी-देवताओं या धार्मिक अवधारणाओं से मिलते-जुलते नामों से जुड़ा हो और जिससे प्रदेशवासियों की धार्मिक भावनाओं को आघात पहुंचे।

सोशल मीडिया पर प्रसारित खबरों को एक सोची समझी साजिश बताते हुए आबकारी आयुक्त ने कहा कि आबकारी विभाग इस संबंध में साइबर अपराध की धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई कर रहा है ।

उन्होंने जनता से भी इस प्रकार की अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs SRH, IPL 2026 6th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Poonam Pandey Pregnancy News: पूनम पांडे की प्रेग्नेंसी सही या बनाया अप्रैल फूल, वीडियो शेयर कर बताया सच

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट