जरुरी जानकारी | बलरामपुर चीनी देश के पहले औद्योगिक बायोप्लास्टिक संयंत्र में 2,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. चीनी मिल बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड (बीसीएमएल) ने सोमवार को कामकाज के विस्तार के तहत औद्योगिक बायोप्लास्टिक संयंत्र में 2,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की। यह देश का पहला औद्योगिक बायोप्लास्टिक संयंत्र होगा।

कोलकाता, 19 फरवरी चीनी मिल बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड (बीसीएमएल) ने सोमवार को कामकाज के विस्तार के तहत औद्योगिक बायोप्लास्टिक संयंत्र में 2,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की। यह देश का पहला औद्योगिक बायोप्लास्टिक संयंत्र होगा।

कोलकाता की कंपनी ने कहा कि उसके आगामी पीएलए (पॉलिलैक्टिक एसिड) विनिर्माण उद्यम के साथ यह विविधीकरण जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए देश में पर्यावरण अनुकूल लक्ष्यों के अनुरूप है।

बलरामपुर चीनी की कार्यकारी निदेशक अवंतिका सरावगी ने कहा, ‘‘नई परियोजना के तहत अगले 30 महीनों में चरणबद्ध तरीके से 2,000 करोड़ रुपये का अनुमानित निवेश किया जाएगा। इस पहल का लक्ष्य 2070 तक भारत को शुद्ध रूप से शून्य उत्सर्जन की ओर ले जाने में मदद करना है।’’

कंपनी ने कहा, ‘‘परियोजना के 30 महीनों के भीतर पूरा होने की उम्मीद है। नया उद्यम भारत में पहला औद्योगिक बायोप्लास्टिक संयंत्र होगा। अत्याधुनिक कारखाना वैश्विक स्तर पर 75,000 टन प्रति वर्ष की विशाल क्षमता हासिल करेगा।''

यह परियोजना मौजूदा चीनी संयंत्र के बगल में स्थित होगी।

कंपनी के स्वामित्व में लगभग दस चीनी मिलें हैं। सभी मिलें उत्तर प्रदेश में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now