ICC WTC Final 2021: फाइनल मुकाबले से पूर्व अनुभवी तेज गेंदबाज Ishant Sharma का बड़ा बयान, कहा- इंग्लैंड में लार के बिना भी स्विंग लेगी गेंद

भारत के सीनियर तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा का मानना है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में गेंद लार के बिना भी स्विंग लेगी और टीम में से किसी को इसे मैच के आखिर तक बरकरार रखना होगा. भारत के लिये 101 टेस्ट खेल चुके ईशांत 18 जून से शुरू हो रहे मैच में भारतीय गेंदबाजी की कमान संभालेंगे.

इशांत शर्मा (Photo Credits: Getty Images)

साउथम्पटन, 15 जून: भारत के सीनियर तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा का मानना है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में गेंद लार के बिना भी स्विंग लेगी और टीम में से किसी को इसे मैच के आखिर तक बरकरार रखना होगा. भारत के लिये 101 टेस्ट खेल चुके ईशांत 18 जून से शुरू हो रहे मैच में भारतीय गेंदबाजी की कमान संभालेंगे. उन्होंने स्टार स्पोटर्स के कार्यक्रम ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ से कहा ,‘‘ मुझे लगता है कि लार के बिना भी गेंद स्विंग लेगी और किसी को यह जिम्मेदारी लेनी होगी कि आखिर तक स्विंग बनी रहे.’ उन्होंने कहा ,‘‘ इन हालात में गेंद की हालत अच्छी बनी रही तो गेंदबाजों के लिये विकेट लेना आसान हो जायेगा.’’

कोरोना महामारी के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने गेंद पर लार के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है. अब तक 303 टेस्ट विकेट ले चुके ईशांत ने कहा ,‘‘आपको अलग तरीके से अभ्यास करके बदलाव के अनुरूप ढलना होता है. भारत में कुछ समय बाद रिवर्स स्विंग मिलती है लेकिन इंग्लैंड में स्विंग के कारण लैंग्थ फुल होती है.’’ उन्होंने कहा ,‘‘ आपको लैंग्थ के अनुसार बदलाव करने होते हैं. यह इतना आसान नहीं क्योंकि यहां के ठंडे मौसम के अनुरूप ढलने में समय लगता है.’’

यह भी पढ़ें- ICC WTC Final 2021: भारत की जीत के राह में ये 5 किवी खिलाड़ी बन सकते हैं रोड़ा, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जमकर मचाया है धमाल

उन्होंने कहा ,‘‘पृथकवास से और मुश्किल हो जाता है । जिम पर अभ्यास करने और मैदान पर अभ्यास करने में बहुत फर्क है. आपको उसके अनुसार सामंजस्य बिठाना होता है और इसमें समय लगता है.’’ इस बीच भारत के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने कहा कि इंग्लैंड में विकेट बचाने के लिये बल्लेबाजों को ढीली गेंदें छोड़नी होगी.

उन्होंने कहा ,‘जब मैने भारत ए और अंडर 19 टीमों के साथ इंग्लैंड का दौरा किया तो हर किसी ने मुझसे कहा कि रन बनाने के लिये इतनी गेंदें खेलनी होगी. लेकिन मेरा मानना है कि रन बनाने का जज्बा हमेशा रहना चाहिये और आपको विकेट बचाने के तरीके ढूंढने चाहिये.’’ उन्होंने कहा ,‘‘ जब आप रन बनाने के लिये खेलते हैं तो गेंदबाज दबाव में आ जाता है. इंग्लैंड में विकेट बचाने के लिये ढीली गेंदों को छोड़ना होगा.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी