खेल की खबरें | संतुलित टीम इंडिया टी20 में आस्ट्रेलिया को दे सकती है कड़ी चुनौती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. एक दिवसीय श्रृंखला में विकल्पों की कमी के कारण मिली हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम शुक्रवार से शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 श्रृंखला में आस्ट्रेलिया को कड़ी चुनौती दे सकती है क्योंकि उसके पास विकल्पों की भरमार है ।

कैनबरा, तीन दिसंबर एक दिवसीय श्रृंखला में विकल्पों की कमी के कारण मिली हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम शुक्रवार से शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 श्रृंखला में आस्ट्रेलिया को कड़ी चुनौती दे सकती है क्योंकि उसके पास विकल्पों की भरमार है ।

वनडे श्रृंखला में 1 . 2 से मिली हार ने इस 50 ओवरों के प्रारूप में भारत की कमजोरियों की कलई खोल दी । टी20 में हालांकि भारत के पास काफी संतुलित टीम है ।

यह भी पढ़े | PAK Vs NZ: पाक के न्यूजीलैंड दौरे से बाहर किये जाने पर शोएब मलिक ने कहा, चयनकर्ताओं से कोई संवाद नहीं.

कोरोना महामारी से पहले भारत ने पांच मैचों की श्रृंखला में न्यूजीलैंड को हराया था और उसका मनोबल काफी ऊंचा होगा ।

वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर और वनडे क्रिकेट में पदार्पण के साथ शानदार प्रदर्शन करने वाले टी नटराजन गेंदबाजी को संतुलन देते हैं । रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिये आईपीएल में सुंदर ने शानदार प्रदर्शन किया जब कप्तान विराट कोहली ने पावरप्ले और बीच के ओवरों में उनका इस्तेमाल किया था ।

यह भी पढ़े | दाविद मालन ने टी-20 में हासिल किए सबसे ज्यादा रेटिंग अंक.

हार्दिक पंड्या नियमित गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं । ऐसे में रविंद्र जडेजा के रूप में वनडे टीम में एकमात्र विशेषज्ञ हरफनमौला था । टी20 में हालांकि सुंदर के साथ कार्तिक भी छोटे स्पैल डाल सकते हैं ।

आईपीएल की खोज यॉर्कर विशेषज्ञ नटराजन शुक्रवार को टी20 क्रिकेट में पदार्प कर सकते हैं जिन्होंने पहले वनडे में दो विकेट लेकर प्रभावित किया ।

मानुका ओवल की पिच से स्पिनरों और तेज गेंदबाजों दोनों को मदद मिलने की उम्मीद है ।ऐसे में देखना होगा कि जसप्रीत बुमराह के साथ गेंदबाजी की शुरूआत कौन करेगा , मोहम्मद शमी या दीपक चाहर ।

वनडे में नाकाम रहे युजवेंद्र चहल भी वापसी की कोशिश में होंगे ।

बल्लेबाजी में केएल राहुल वनडे में पांचवें नंबर पर उतरने के बाद अब शिखर धवन के सााथ पारी का आगाज कर सकते हैं । न्यूजीलैंड के खिलाफ भी उन्होंने पारी की शुरूआत की थी । उम्मीद है कि वह आईपीएल वाला फार्म बरकरार रखेंगे जिसमें उन्होंने इस सत्र में सर्वाधिक रन बनाये ।

कप्तान कोहली वनडे में फार्म में दिखे और उसे जारी रखना चाहेंगे । श्रेयस अय्यर अच्छी शुरूआत को बड़ी पारियों में नहीं बदल सके लेकिन अब बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगे ।

तीसरे वनडे में मिली जीत ने भारतीय टीम के लिये टॉनिक का काम किया है वरना वनडे श्रृंखला में ‘क्लीन स्वीप’ होने से टीम का मनोबल गिर जाता ।

दूसरी ओर वनडे श्रृंखला जीतकर आस्ट्रेलिया के हौसले बुलंद हैं ।स्टार बल्लेबाज डेविड वार्नर हालांकि चोट के कारण बाहर हैं । अब देखना यह है कि कप्तान आरोन फिंच के साथ मार्नस लाबुशेन उतरते हैं या कोई और ।

मार्कस स्टोइनिस भी पारी की शुरूआत कर सकते हैं लेकिन वनडे में उन्हें भी चोट लगी थी और अभी उनका खेलना संदिग्ध है ।

गेंदबाजी में मिशेल स्टार्क तीसरे वनडे से बाहर रहने के बाद वापसी कर सकते हैं जबकि पैट कमिंस को कार्यभार प्रबंधन के कारण आराम दिया गया है ।

टीमें :

भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, हार्दिक पंड्या, संजू सैमसन, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, टी नटराजन ।

आस्ट्रेलिया : आरोन फिंच (कप्तान), सीन एबोट, एश्टोन एगर, एलेक्स कारे, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, मोइजेस हेनरिक्स, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, डेनियल सैम्स, केन रिचर्डसन, स्टीवन स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डार्सी शॉर्ट , एडम जाम्पा ।

मैच का समय : दोपहर 1 . 40 से ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू