देश की खबरें | पंजाब के फिरोजपुर से पांच बार विधायक रहे बाल मुकंद शर्मा का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा फिरोजपुर से पांच बार विधायक रहे पंडित बाल मुकंद शर्मा का शनिवार को चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर में निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार थे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

फिरोजपुर, दो जनवरी पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा फिरोजपुर से पांच बार विधायक रहे पंडित बाल मुकंद शर्मा का शनिवार को चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर में निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार थे।

वह 90 वर्ष के थे।

शर्मा को 16 दिसंबर को पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) में भर्ती कराया गया था। वह 1969 से 1992 तक पांच बार फिरोजपुर विधानसभा सीट से विधायक रहे थे।

उन्होंने 1969 में भारतीय जनसंघ (बीजेएस) के टिकट पर पहली बार चुनाव जीता था। बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे। वर्ष 1992 में पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनने पर उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया था।

शर्मा के परिवार में चार बेटे हैं।

उनके ज्येष्ठ पुत्र गुलशन शर्मा ने बताया कि सोमवार को उनके पैतृक स्थान फिरोजपुर में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England 2nd Semi Final Match: 25 हजार में बिक रहा था सेमीफाइनल का टिकट, एक शख्स गिरफ्तार

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\