जरुरी जानकारी | आरबीआई के फैसले के बाद बजाज फाइनेंस के शेयरों में आई तेजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बजाज फाइनेंस के शेयरों में शुक्रवार को 7.50 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई।

नयी दिल्ली, तीन मई बजाज फाइनेंस के शेयरों में शुक्रवार को 7.50 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के बजाज फाइनेंस पर ईकॉम और इंस्टा ईएमआई कार्ड के जरिए कर्ज की मंजूरी और वितरण पर लगी पाबंदी बृहस्पतिवार को हटाने के बाद कंपनी के शेयरों में उछाल आया है।

बीएसई पर शेयर 7.54 प्रतिशत बढ़कर 7,400 रुपये पर और एनएसई पर 7.51 प्रतिशत चढ़कर 7,400 रुपये पर पहुंच गया।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 23,008.1 करोड़ रुपये बढ़कर 4,49,205.63 करोड़ रुपये हो गया।

केंद्रीय बैंक ने पिछले साल नवंबर में बजाज फाइनेंस को अपने दो कर्ज उत्पादों ईकॉम और इंस्टा ईएमआई कार्ड के तहत ऋण की मंजूरी और वितरण को रोकने का निर्देश दिया था। यह प्रतिबंध डिजिटल ऋण दिशानिर्देशों के मौजूदा प्रावधानों का पालन नहीं करने के कारण लगाया गया था।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा था, ‘‘आरबीआई ने दो मई 2024 के अपने पत्र के माध्यम से कंपनी के उठाये गये सुधारात्मक कदमों के आधार पर ईकॉम और ऑनलाइन डिजिटल ‘इंस्टा ईएमआई कार्ड’ पर लगे प्रतिबंध को तत्काल प्रभाव से हटाने के अपने निर्णय के बारे में जानकारी दी।’’

बजाज फाइनेंस ने कहा कि वह अब ईएमआई कार्ड जारी करने सहित दोनों व्यावसायिक क्षेत्रों में कर्ज की मंजूरी और वितरण फिर से शुरू करेगी।

कंपनी ने कहा, ‘‘बजाज फाइनेंस नियामक दिशानिर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें WI बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Toss Winner Prediction: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\