जरुरी जानकारी | बजाज फाइनेंस ने सावधि जमा पर ब्याज दर में 0.60 प्रतिशत तक की वृद्धि की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्तीय सेवा समूह बजाज फिनसर्व लि. की अनुषंगी इकाई बजाज फाइनेंस ने ज्यादातर अवधि की सावधि जमा पर ब्याज दर में 0.60 प्रतिशत तक की वृद्धि की है।

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल वित्तीय सेवा समूह बजाज फिनसर्व लि. की अनुषंगी इकाई बजाज फाइनेंस ने ज्यादातर अवधि की सावधि जमा पर ब्याज दर में 0.60 प्रतिशत तक की वृद्धि की है।

कंपनी के बयान के अनुसार, वरिष्ठ नागरिकों के लिए 25 से 35 महीने की अवधि के लिए सावधि जमा पर 0.60 प्रतिशत और 18 से 24 महीने की अवधि की जमा पर 0.40 प्रतिशत की वृद्धि की गयी है। यह वृद्धि तीन अप्रैल, 2024 से प्रभावी हैं।

गैर-वरिष्ठ नागरिकों के मामले में 25 से 35 महीने की अवधि के लिए जमा पर ब्याज 0.45 प्रतिशत और 18 से 22 महीने की अवधि के लिए ब्याज 0.40 प्रतिशत बढ़ाया गया है। वहीं 30 से 33 महीने की अवधि की सावधि जमा पर ब्याज में 0.35 प्रतिशत की वृद्धि की गयी है।

जमा स्वीकार करने वाली गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी बजाज फाइनेंस के बयान के अनुसार वरिष्ठ नागिरक डिजिटल रूप से 42 महीने की अवधि के लिए खोली गयी सावधि जमा पर 8.85 प्रतिशत तक और गैर-वरिष्ठ नागरिक 8.6 प्रतिशत तक ब्याज प्राप्त कर सकते हैं।

बजाज फाइनेंस में सावधि जमा और निवेश मामलों के प्रमुख सचिन सिक्का ने कहा, ‘‘विभिन्न अवधि के निवेश में हमारी बढ़ी हुई दरें रिटर्न पर स्थिरता चाहने वाले निवेशकों के लिए एक आकर्षक प्रस्ताव पेश करती हैं।’’

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ साल में लाखों जमाकर्ताओं ने कंपनी पर जो भरोसा जताया है, हम उन्हें बेहतर अनुभव, अधिक मूल्य और उनकी बचत के लिए एक सुरक्षित विकल्प प्रदान करने पर ध्यान दे रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rishabh Pant IPL Stats Against SRH: आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऋषभ पंत का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Virat Kohli IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड