जरुरी जानकारी | बजाज इलेक्ट्रिकल्स का शुद्ध लाभ दिसंबर तिमाही में 51 प्रतिशत घटकर 48 करोड़ रुपये पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बजाज इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर की तीसरी तिमाही में 50.94 प्रतिशत घटकर 48.17 करोड़ रुपये रह गया।
नयी दिल्ली, आठ फरवरी बजाज इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर की तीसरी तिमाही में 50.94 प्रतिशत घटकर 48.17 करोड़ रुपये रह गया।
कंपनी ने शेयर बाजार को मंगलवार को यह जानकारी दी। इससे पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी ने 98.19 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
इसके अलावा कंपनी की परिचालन आय अक्टूबर-दिसंबर की तिमाही के दौरान 12.02 प्रतिशत घटकर 1,319.81 करोड़ रुपये रह गई, जो एक साल पहले की इसी अवधि में 1,500.14 करोड़ रुपये थी।
बजाज इलेक्ट्रिकल का कुल खर्च आलोच्य तिमाही के दौरान 9.16 प्रतिशत घटकर 1,261.50 करोड़ रुपये पर आ गया। एक साल पहले की इसी तिमाही में यह 1,388.80 करोड़ रुपये था।
इसके अलावा उपभोक्ता उत्पाद खंड से बजाज इलेक्ट्रिकल की आय समीक्षाहीन तिमाही के दौरान 6.30 प्रतिशत घटकर 1,080.16 करोड़ रुपये रह गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 1,152.83 करोड़ रुपये थी।
बजाज इलेक्ट्रिकल्स ने कहा कि उसका शुद्ध कर्ज 156 करोड़ रुपये है और ऋण भुगतान की राह पर है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)