जरुरी जानकारी | बजाज आटो की बिक्री जुलाई में 33 प्रतिशत घटकर 2.55 लाख इकाई रही
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बजाज आटो ने सोमवार को बताया कि जुलाई माह में उसके वाहनों की कुल बिक्री पिछले साल के इसी माह की तुलना में 33 प्रतिशत घटकर 2,55,832 इकाई रही।
नयी दिल्ली, तीन अगस्त बजाज आटो ने सोमवार को बताया कि जुलाई माह में उसके वाहनों की कुल बिक्री पिछले साल के इसी माह की तुलना में 33 प्रतिशत घटकर 2,55,832 इकाई रही।
कंपनी ने एक साल पहले जुलाई माह में कुल 3,81,530 वाहन बेचे थे। बजाज आटो मुख्य रूप से मोटर साइकिल, दुपहिया और तिपहिया स्कूटर का उत्पादन करती है।
यह भी पढ़े | तमिलनाडु: ऑनलाइन क्लासेस के लिए स्मार्टफोन न मिलने पर 10वीं कक्षा के छात्र ने कथित तौर पर की आत्महत्या.
बजाज आटो ने शेयर बाजारों को भेजी जानकारी में कहा कि जुलाई 2020 में घरेलू बाजार में उसके 1,58,976 वाहन बिके जबकि एक साल पहले उसने घरेलू बाजार में 2,05,470 वाहन बेचे थे। इस प्रकार इसमें 23 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
मोटरसाइकिलों की कुल बिक्री 2,38,558 इकाई रही। पिछले साल के मुकाबले इसमें 26 प्रतिशत की गिरावट रही। पिछले साल जुलाई में उसने 3,22,210 मोटरसाइकिलें बेचीं थी।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना काल में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, सैलरी- 62 हजार रुपये प्रतिमाह.
कंपनी ने कहा कि इस दौरान उसके वाणिज्यिक वाहनों की कुल बिक्री 17,276 इकाई रही जबकि पिछले साल जुलाई में उसने 59,320 वाणिज्यिक वाहन बेचे थे। यह गिरावट 71 प्रतिशत की रही।
जुलाई माह में कंपनी के वाहनों का निर्यात 45 प्रतिशत घटकर 96,856 इकाई रहा। पिछले साल जुलाई में उसने 1,76,060 वाहनों का निर्यात किया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)