खेल की खबरें | चोट से उबरने की प्रक्रिया में सही दिशा में आगे बढ़ रहे बेयरस्टो, एशेज वापसी के लिये प्रतिबद्ध

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के मध्यक्रम बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो घरेलू एशेज श्रृंखला के लिये राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बन सकते हैं क्योंकि वह चोट से उबरने की प्रक्रिया में सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

लंदन, दो फरवरी इंग्लैंड के मध्यक्रम बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो घरेलू एशेज श्रृंखला के लिये राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बन सकते हैं क्योंकि वह चोट से उबरने की प्रक्रिया में सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

पिछले साल सितंबर में वह गोल्फ कोर्स में फिसल गये थे और उनकी टांग में चोट लगी थी तथा उनका टखना ‘डिस्लोकेट’ (अपनी जगह से हट जाना) हो गया था जिस कारण वह आस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप और फिर पाकिस्तान के दौरे में नहीं खेल पाये थे।

फिर बेयरस्टो को पैर की सर्जरी करानी पड़ी। एशेज इस साल जून-जुलाई में आयोजित की जायेगी और अगर यह 33 साल का खिलाड़ी पूरी तरह फिट हो जाता है तो वह टीम में चुने जाने के लिये पहली पसंद होंगे क्योंकि वह इंग्लैंड की बल्लेबाजी को मजबूती प्रदान करते हैं।

पिछले साल बेयरस्टो बेहतरीन फॉर्म में थे, उन्होंने चार टेस्ट शतक जड़े थे लेकिन फिर उन्हें यह चोट लग गयी।

‘यार्कशर पोस्ट’ के अनुसार बेयरस्टो ने बुधवार को मेरिलबोन क्रिकेट क्लब के ‘स्पिरिट ऑफ क्रिकेट’ पैनल में कहा, ‘‘इसमें (पैर की चोट में) सुधार हो रहा है, हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। चोट को लगे अब साढ़े चार महीने के करीब हो गये हैं। ’’

बेयरस्टो ने हालांकि एशेज तक वापसी के बारे में सकारात्मक हैं लेकिन उन्होंने वापसी की सही तारीख नहीं बतायी। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे अभी तक वापसी के लिये कोई तारीख नहीं मिली है, मैं सर्जन को इस महीने के अंत में दिखाऊंगा तो इंतजार कर रहा हूं कि यह कैसा रहता है। लेकिन चीजें सही दिशा में आगे बढ़ रही हैं। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\