देश की खबरें | श्रीलंकाई अपराधी मामले में आरोपी वकील की जमानत याचिका खारिज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यहां मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने मदुरै की वकील शिवकामी सुंदरी की जमानत याचिका सोमवार को खारिज कर दी। सुंदरी श्रीलंका के अपराधी लनगोदा लोक्का को आधार कार्ड दिलाने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कराने के मामले में गिरफ्तार किए गए तीन लोगों में से एक है। लोक्का की तीन जुलाई को मौत हो गई थी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोयंबटूर, 24 अगस्त यहां मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने मदुरै की वकील शिवकामी सुंदरी की जमानत याचिका सोमवार को खारिज कर दी। सुंदरी श्रीलंका के अपराधी लनगोदा लोक्का को आधार कार्ड दिलाने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कराने के मामले में गिरफ्तार किए गए तीन लोगों में से एक है। लोक्का की तीन जुलाई को मौत हो गई थी।

सुंदरी ने सशर्त जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी और उसकी याचिका मजिस्ट्रेट पी श्रीकुमार के समक्ष सुनवाई के लिए आई।

यह भी पढ़े | CWC मीटिंग में BJP से सांठगांठ से बड़ा हंगामा, राहुल गांधी के बचाव में उतरे गुलाम नबी आजाद, कही ये बात.

मामले की जांच कर रही सीबी-सीआईडी ने जमानत का विरोध किया और कहा कि जमानत मिलने पर शिवकामी सुंदरी साक्ष्यों से छेड़छाड़ कर सकती हैं।

सुनवाई के बाद मजिस्ट्रेट ने उसकी याचिका खारिज कर दी।

यह भी पढ़े | Coronavirus Outbreak: यूजीसी ने उच्च शिक्षा, अनुसंधान संस्थानों को आरटी-पीसीआर मशीनें उपलब्ध कराने को कहा.

गौरतलब है कि श्रीलंका के कुख्यात अपराधी की यहां तीन जुलाई को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी, पोस्टमॉर्टम के बाद अगले दिन मदुरै में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया था।

सुंदरी के अलावा श्रीलंका की एक महिला अमानी थानजी और एक अन्य व्यक्ति दयनेश्वरन को फर्जी दस्तावेज जमा करके लोक्का को प्रदीप सिंह के नाम का आधार कार्ड हासिल करने में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि क्या जिस व्यक्ति की मौत हुई है वह वास्तव में डॉन ही था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\