देश की खबरें | आयु धोखाधड़ी की शिकायतों की जांच के लिए बीएआई पैनल गठित करेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) हाल में आयु धोखाधड़ी से जुड़ी शिकायतों की विस्तृत जांच के लिए पैनल का गठन करेगा और दोषी पाए जाने वालों पर न्यूनतम दो साल का प्रतिबंध लगाएगा।

नयी दिल्ली, 30 जून भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) हाल में आयु धोखाधड़ी से जुड़ी शिकायतों की विस्तृत जांच के लिए पैनल का गठन करेगा और दोषी पाए जाने वालों पर न्यूनतम दो साल का प्रतिबंध लगाएगा।

हैदराबाद में अखिल भारतीय सब जूनियर अंडर-13 रैंकिंग टूर्नामेंट (19 से 25 जून) और मोहाली में मौजूदा अंडर-13 प्रतियोगिता के दौरान आयु धोखाधड़ी के कई मामले सामने आए जिसके बाद आयु धोखाधड़ी समिति के सदस्य संदीप हेब्ले ने बीएआई को पत्र लिखकर इस मामले को देखने की अपील की।

बीएआई महासचिव संजय मिश्रा ने पीटीआई से कहा, ‘‘यह आसान फैसला नहीं है। कोई भी कार्रवाई करने से पहले हमें शत प्रतिशत सुनिश्चित होना होगा। हमारे पास पहले ही आयु धोखाधड़ी समिति है लेकिन अब हम एक टीम का गठन करेंगे जिसमें राज्य इकाई के सचिव भी शामिल होंगे जिससे कि साक्ष्य जुटाने के लिए उचित जांच की जा सके।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ठोस साक्ष्य मिलने के बाद हम दोषी खिलाड़ियों की विस्तृत सूची बनाएंगे और उन्हें सभी घरेलू प्रतियोगिताओं से प्रतिबंधित करेंगे जिसमें जिला, राज्य और राष्ट्रीय रैंकिंग टूर्नामेंट भी शामिल हैं।’’

नाराज परिजनों ने भी मोहाली में आयोजन सचिव तेजिंदर बेदी से संपर्क किया और टूर्नामेंट में अधिक आयु के खिलाड़ियों के हिस्सा लेने का विरोध किया और तुरंत कार्रवाई की मांग की।

खबरों के अनुसार बेदी ने फैसला किया कि मोहाली टूर्नामेंट से खिलाड़ियों को रैंकिंग अंक नहीं दिए जाएंगे।

बीएआई ने हालांकि कहा कि रैंकिंग अंक रद्द करना महासंघ का विशेषाधिकार है और उसने फैसला किया है कि टूर्नामेंट का पूर्व योजना के अनुसार आयोजन होगा लेकिन दो-तीन टूर्नामेंट का और आयोजन होगा जिससे कि प्रभावित खिलाड़ियों की मदद की जा सके।

मिश्रा ने कहा, ‘‘मैं परिजनों की शिकायत समझ सकता हूं लेकिन तुरंत कार्रवाई नहीं की जा सकती। टूर्नामेंट के रैंकिंग अंक फ्रीज करने से मदद नहीं मिलेगी और बेदी के पास ऐसा करने का अधिकार नहीं है। रैंकिंग अंक बरकरार रहेंगे जिससे कि वास्तविक खिलाड़ियों को नुकसान नहीं हो।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Streaming In India: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match MYS Stadium Pitch Report: मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज बिखेरेंगे जलवा या लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट