ताजा खबरें | अंबेडकर का संविधान बचाने के लिये इंडिया गठबंधन का साथ दे बहुजन समाज : अखिलेश

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर साठगांठ का आरोप लगाते हुए सोमवार को बहुजन समाज का आह्वान किया कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बनाये संविधान की रक्षा के लिये लोकसभा चुनाव में वह इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) का साथ दे।

गाजीपुर (उप्र), 27 मई समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर साठगांठ का आरोप लगाते हुए सोमवार को बहुजन समाज का आह्वान किया कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बनाये संविधान की रक्षा के लिये लोकसभा चुनाव में वह इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) का साथ दे।

यादव ने गाजीपुर में आयोजित एक चुनावी रैली में कहा, ''यह चुनाव जहां हमारे आपके भविष्य को बचाने का है। वहीं, यह चुनाव संविधान को बचाने का भी है। यह संविधान ही है जो हमें सम्मान दिलाता है, जो हमारे अधिकारों की रक्षा करता है। इधर देखने को मिल रहा है कि भाजपा और बसपा ने अंदर ही अंदर हाथ मिला रखे हैं, इसलिए हम बहुजन समाज के लोगों से भी अपील करना चाहते हैं कि यह चुनाव बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान को बचाने का भी है इसलिए हमारे इंडिया गठबंधन का साथ दीजिए।''

उन्होंने कहा, ''अगर यह लोग (भाजपा) सत्ता में आ गए तो वह कुछ भी कर सकते हैं। यह वही लोग हैं जिन्होंने कई मौकों पर जो लोकसभा में सांसद अपनी बात रखना चाहते थे उन्हें रखना नहीं दिया। ऐसा भी समय आया जब इन्होंने 150 से ज्यादा सांसदों को सदन से बाहर निकालने का काम किया था, इसलिए आप लोग सावधान रहें।''

यादव ने कहा, ''यह चुनाव बहुत बड़ी लड़ाई है। यह लड़ाई आर—पार की है। लड़ाई ऐसी है कि उत्तर प्रदेश ही देश को बचा सकता है। जब भाजपा हटेगी तभी देश का संविधान बचेगा।''

उन्होंने भाजपा के 400 पार के नारे पर तंज करते हुए कहा, ''जो लोग 400 पार की बात कर रहे थे, वह 400 सीटें हारने जा रहे हैं। जो बहुत बड़ी-बड़ी बातें कहते थे, इधर उनका आत्मविश्वास लड़खड़ाया है। उससे उनकी जबान भी लड़खड़ा रही है। अब कोई भी आदमी उनकी पुरानी कहानी, पुराने घिसे-पिटे डायलॉग सुनना नहीं चाहता।''

यादव ने कहा कि पिछले 10 साल से शासन कर रही भाजपा की हर बात और हर वादा झूठा निकला है।

उन्होंने भाजपा पर तंज करते हुए कहा, ''जो लोग इस वक्त सत्ता में हैं, वे जान गए हैं कि चार जून के बाद उनकी सरकार बनने वाली नहीं है। वे यह स्वीकार भी कर चुके हैं कि चार जून के बाद उनकी सरकार नहीं बनने जा रही है इसीलिए उनकी बदल गई है, उनका व्यवहार बदल गया है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड