Badlapur School Case: बदलापुर में आदर्श स्कूल की दो बच्चियों से घिनौनी हरकत को लेकर बवाल, प्रदर्शन के चलते 10 ट्रेनों का मार्ग बदला गया, अंबरनाथ, कर्जत रूट पर रेल सेवाएं निलंबित

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक स्कूल में दो बच्चियों के साथ कथित यौन उत्पीड़न की घटना को लेकर बदलापुर स्टेशन पर रेल रोको प्रदर्शन की वजह से लंबी दूरी की 10 ट्रेन के मार्ग में बदलाव किया गया है। मध्य रेलवे ने यह जानकारी दी।

(Photo Credits Twitter)

Badlapur School Case:  महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक स्कूल में दो बच्चियों के साथ कथित यौन उत्पीड़न की घटना को लेकर बदलापुर स्टेशन पर रेल रोको प्रदर्शन की वजह से लंबी दूरी की 10 ट्रेन के मार्ग में बदलाव किया गया है। मध्य रेलवे ने यह जानकारी दी।कई महिलाओं सहित प्रदर्शनकारियों के रेल की पटरियों पर आने और यातायात अवरुद्ध करने के कारण अंबरनाथ और कर्जत स्टेशन के बीच लोकल ट्रेन सेवाएं सुबह 10:10 बजे से निलंबित कर दी गईं। पुलिस ने बताया कि विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया और प्रदर्शनकारियों ने उस स्कूल में तोड़फोड़ की, जहां पिछले सप्ताह कथित घटना हुई थी। उन्होंने बदलापुर रेलवे स्टेशन पर भी पथराव किया.

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) स्वप्निल नीला ने बताया कि सोलापुर-सीएसएमटी वंदे भारत एक्सप्रेस सहित कम से कम 10 मेल-एक्सप्रेस ट्रेन को कर्जत-पनवेल-ठाणे स्टेशन के रास्ते भेजा गया. उन्होंने कहा कि सीएसएमटी और अंबरनाथ स्टेशन के बीच लोकल ट्रेन सामान्य रूप से चल रही हैं, जबकि बदलापुर और कर्जत के बीच सेवाएं निलंबित हैं. यह भी पढ़े: Badlapur Sexual Assault Case: उद्धव ठाकरे ने शिंदे सरकार को घेरा, कहा; जिस स्कूल में बच्चियों से घिनौनी हरकत हुई, वह BJP के लोगों का! हो कार्रवाई

नीला ने बताया कि विरोध प्रदर्शन को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने मध्य रेलवे के कल्याण-कर्जत खंड पर स्थित स्टेशन पर अतिरिक्त जवान तैनात किए हैं. वरिष्ठ मंडल सुरक्षा प्रबंधक, आरपीएफ के 60 जवान और 10 अधिकारी राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) कर्मियों के साथ बदलापुर स्टेशन पर स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bangla Sahib Entry Row: गुरुद्वारा बंगला साहिब विवाद में अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं पर FIR; डीएसजीएमसी की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, आप ने मांगा अमित शाह का इस्तीफा

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड