खेल की खबरें | खराब रोशनी, धवन और वशिष्ठ की साझेदारी ने उत्तराखंड को किया परेशान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. खराब मौसम और हिमाचल प्रदेश के मध्यक्रम के बल्लेबाजों आकाश वशिष्ठ और रिषि धवन ने उत्तराखंड के गेंदबाजों को परेशान करते हुए रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए मैच के तीसरे दिन हिमाचल को चार विकेट पर 327 रन तक पहुंचा दिया ।

देहरादून, 29 दिसंबर खराब मौसम और हिमाचल प्रदेश के मध्यक्रम के बल्लेबाजों आकाश वशिष्ठ और रिषि धवन ने उत्तराखंड के गेंदबाजों को परेशान करते हुए रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए मैच के तीसरे दिन हिमाचल को चार विकेट पर 327 रन तक पहुंचा दिया ।

पहली पारी में 49 रन पर आउट होने के बाद उत्तराखंड के 336 रन के जवाब में हिमाचल पारी से हार की कगार पर था । दूसरी पारी में हालांकि उसने अपनी बल्लेबाजी में कमाल दिखाया और अब सिर्फ 40 रन पीछे है ।

कल के स्कोर चार विकेट पर 277 रन से आगे खेलते हुए हिमाचल ने कोई विकेट नहीं गंवाया । वशिष्ठ अपने शतक से आठ रन पीछे है जबकि धवन ने अर्धशतक पूरा कर लिया । खराब रोशनी के कारण तीसरे दिन 14 ओवर ही फेंके जा सके ।

दोनों अब तक 144 रन की साझेदारी कर चुके हैं ।

कटक में हरियाणा के 338 रन के जवाब में ओडिशा ने 414 रन बनाकर बढत ले ली । कार्तिक बिस्वाल ने 101 रन बनाये । हरियाणा के लिये युजवेंद्र चहल ने 107 रन देकर तीन विकेट लिये । तीसरे दिन के आखिर में हरियाणा ने दूसरी पारी में एक विकेट पर 119 रन बना लिये थे ।

सोविमा में बंगाल ने नगालैंड को एक पारी और 161 रन से हराया । नगालैंड के 166 रन के जवाब में बंगाल ने पहली पारी चार विकेट पर 450 रन पर घोषित की थी । नगालैंड की टीम दूसरी पारी में 123 रन पर आउट हो गई ।

वडोदरा में उत्तर प्रदेश के 258 रन के जवाब में बड़ौदा ने 249 रन बनाये । उत्तर प्रदेश की टीम दूसरी पारी में 177 रन ही बना सकी । बड़ौदा ने चार विकेट 72 रन पर खो दिये और वह अभी भी 115 रन पीछे है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी