देश की खबरें | पिछड़े, दलित एवं अल्पसंख्यक लोग भाजपा को 2027 में सत्ता से बाहर करेंगे: अखिलेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर दलितों और आदिवासियों को निशाना बनाने का शुक्रवार को आरोप लगाते हुए कहा कि पीडीए समुदाय (पिछड़ा वर्ग, दलित और अल्पसंख्यक) 2027 के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से बाहर कर देगा।

लखनऊ,सात फरवरी समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर दलितों और आदिवासियों को निशाना बनाने का शुक्रवार को आरोप लगाते हुए कहा कि पीडीए समुदाय (पिछड़ा वर्ग, दलित और अल्पसंख्यक) 2027 के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से बाहर कर देगा।

अखिलेश ने नोएडा में पत्रकारों से बात करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा मतदाताओं को दबाने के लिए सत्ता का दुरुपयोग कर रही है और डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान द्वारा दिए अधिकारों को छीन रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा सीओ (मंडल अधिकारी) और एसओ (थाना प्रभारी) जैसे पदों पर पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) लोगों की नियुक्ति रोक रही है। पीडीए 2027 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए एकजुट होगा।’’

अखिलेश ने भाजपा पर चुनावों में हेराफेरी करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने मिल्कीपुर उपचुनाव का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि वहां मृतकों के नाम पर वोट डाले गए और फर्जी मतदान हुआ।

उन्होंने निर्वाचन आयोग से जांच की मांग की और उस पर शिकायतों पर कार्रवाई करने में विफल रहने का आरोप लगाया।

यादव ने आर्थिक सुधारों और उन्नति को लेकर भाजपा के दावों की आलोचना करते हुए कहा कि रोजगार के अवसर प्रदान करने में सरकार की विफलता नागरिकों को अवैध रूप से देश छोड़ने के लिए मजबूर कर रही है।

उन्होंने अमेरिका द्वारा भारतीय प्रवासियों के साथ ‘‘अमानवीय व्यवहार’’ और इस मुद्दे पर सरकार की चुप्पी की भी निंदा की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Organ Donation in India: अंगदान का महादान! अब आधार और ABHA आईडी से घर बैठे करें पंजीकरण, जानें मध्य प्रदेश सरकार की नई सम्मान नीति

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Pitch Report And Weather Update: ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच 40वें मुकाबले में कैसा रहेगा पिच का मिजाज, बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Bittu Bajrangi Marriage Fraud: बिट्टू बजरंगी के साथ 'शादी का झांसा' देकर ठगी, नूंह हिंसा के आरोपी से लुटेरों ने ऐंठे 33 हजार रुपये; अलीगढ़ के मंदिर में इंतजार करता रह गया दूल्हा

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\