बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले को लेकर CBI अदालत में पेश हुईं बीजेपी नेता उमा भारती

वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी नेता उमा भारती अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस के मामले में बृहस्पतिवार को यहां विशेष सीबीआई अदालत में पेश हुईं. इस मामले में अदालत में बयान दर्ज कराने वाली वह 19वीं अभियुक्त हैं. उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार विशेष अदालत इस मामले की सुनवाई 31 अगस्त तक पूरी करने के लिए रोजाना काम कर रही है.

उमा भारती (Photo Credit-PTI)

लखनऊ, 2 जुलाई: वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी नेता उमा भारती (Uma Bharti) अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस के मामले में बृहस्पतिवार को यहां विशेष सीबीआई अदालत में पेश हुईं. इस मामले में अदालत में बयान दर्ज कराने वाली वह 19वीं अभियुक्त हैं. इस प्रकरण में पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी का बयान दर्ज होना अभी बाकी है.

उनके वकीलों ने अदालत को बताया है कि वे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अपना बयान दर्ज कराना चाहते हैं. विशेष सीबीआई अदालत 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस के मामले में अभियुक्त 32 लोगों के बयान दर्ज कर रही है.

यह भी पढ़ें: बाबरी मस्जिद विध्वंस मामला: 4 जून से ट्रायल होगा शुरू, कोर्ट लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती सहित 32 आरोपियों के बयान करेगा दर्ज

उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) के निर्देशानुसार विशेष अदालत इस मामले की सुनवाई 31 अगस्त तक पूरी करने के लिए रोजाना काम कर रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Civic Polls: सुप्रीम कोर्ट के सख्त रुख के बाद आंध्र प्रदेश में 100 स्थानीय निकायों की चुनाव प्रक्रिया पर रोक; SEC करेगा नामांकन हिंसा की समीक्षा

Voter Deletion Row: चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस; राहुल गांधी व INDIA गठबंधन की SIR याचिका पर जवाब तलब, एक याचिकाकर्ता के आचरण पर CJI ने जताई कड़ी आपत्ति

'प्रदर्शनकारी छात्रों के रास्ते में न आएं, वे भारत की आवाज हैं': राहुल गांधी की पीएम मोदी को चेतावनी; एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया बर्बरता के लगाए आरोप

Rahul Gandhi on Jantar Mantar Protest: 'जंतर-मंतर भारत की जनता का है, हम इसे वापस लेंगे'; CJP प्रवक्ताओं को तिहाड़ जेल भेजे जाने पर बरसे राहुल गांधी, कहा- 'कायरता'