खेल की खबरें | बाबर का अर्धशतक, पाकिस्तान के दो विकेट पर 139 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बाबर आजम के अर्धशतक से पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के वर्षा से प्रभावित पहले दिन दो विकेट पर 139 रन बनाए।

मैनचेस्टर, पांच अगस्त बाबर आजम के अर्धशतक से पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के वर्षा से प्रभावित पहले दिन दो विकेट पर 139 रन बनाए।

पाकिस्तान के कप्तान अजहर अली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद टीम ने 43 रन तक दो विकेट गंवा दिए थे।

यह भी पढ़े | IPL 2020: कप्तान के तौर पर टीम में सबसे कम अहम व्यक्ति हूं मैं: रोहित शर्मा.

बाबर ने 100 गेंद का सामना करते हुए 11 चौकों की मदद से नाबाद 69 रन की पारी खेली। उन्हें सलामी बल्लेबाज शान मसूद का अच्छा साथ मिला जिन्होंने 152 गेंद में सात चौकों की मदद से नाबाद 46 रन बनाए। दोनों तीसरे विकेट के लिए अब तक 96 रन की अटूट साझेदारी कर चुके हैं।

बारिश के कारण दिन भर में 49 ओवर का ही खेल हो पाया। बारिश के कारण चाय का विश्राम जल्द लेना पड़ा और इसके बाद 7.5 ओवर ही और खेल हो पाया। खराब रोशनी के कारण जब दिन का खेल समाप्त घोषित किया गया तब लगभग 15 ओवर फेंके जाने बाकी थे।

यह भी पढ़े | VIVO To Exit From IPL 2020: इस साल के आईपीएल का स्पांसर नहीं होगा वीवो- मीडिया रिपोर्ट.

इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर और क्रिस वोक्स ने एक-एक विकेट चटकाया। वोक्स की पहली ही गेंद पर बाबर आउट होने से बचे लेकिन इसके बाद उन्होंने उम्दा बल्लेबाजी की।

खिलाड़ियों को पहली बार बारिश के कारण पहले सत्र में 10 मिनट के लिए वापस लौटना पड़ा जबकि स्थानीय समयानुसार दोपहर तीन बजे से ठीक पहले तेज बारिश शुरू हो गई और चाय का विश्राम जल्द लेना पड़ा। इसके बाद खेल दोबारा शुरू हुआ लेकिन जल्द ही खराब रोशनी के कारण दिन का खेल समाप्त करना पड़ा।

आर्चर और वोक्स ने पाकिस्तान को शुरुआती झटके दिए। आसमान में छाए बादलों के बीच मसूद और आबिद अली (16) ने सतर्क शुरुआत दिलाते हुए मेजबान टीम के गेंदबाजों को पहले घंटे में सफलता से महरूम रखा।

जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड की नई गेंद की जोड़ी ने दोनों बल्लेबाजों को कई बार छकाया लेकिन वे स्कोर को बिना विकेट खोए 36 रन तक पहुंचाने में सफल रहे।

एंडरसन और ब्रॉड की जगह जो रूट ने आर्चर और वोक्स को उतारने का फैसला किया और दोनों ने ही अपने कप्तान को निराश नहीं किया।

आर्चर ने अपनी मैच की सातवीं गेंद पर ही आबिद अली को बोल्ड करके इंग्लैंड को पहली सफलता दिलाई।

आबिद को हताशा हुई होगी क्योंकि उनके आउट होने के तीन गेंद बाद ही बारिश के कारण कुछ देर खेल रोकना पड़ा।

मैच दोबारा शुरू होने के 10 मिनट के भीतर वोक्स ने कप्तान अजहर अली को पगबाधा कर दिया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। अजहर ने डीआरएस का सहारा लिया लेकिन फैसला गेंदबाज के पक्ष में गया।

स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को शुरुआती में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने 15वीं गेंद पर खाता खोला लेकिन लय में आने पर शानदार बल्लेबाजी की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Satta Bazar Favorite Team: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें