खेल की खबरें | बाबर, रेशेल आईसीसी के ‘महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ बने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को सोमवार को मार्च के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का ‘महीने का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी’ चुना गया जबकि आस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज रेशेल हेन्स ने महिला वर्ग में बाजी मारी।

दुबई, 11 अप्रैल पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को सोमवार को मार्च के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का ‘महीने का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी’ चुना गया जबकि आस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज रेशेल हेन्स ने महिला वर्ग में बाजी मारी।

आस्ट्रेलिया के खिलाफ कई प्रारूप वाली घरेलू श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन की बदौलत बाबर ने यह पुरस्कार हासिल किया।

बाबर ने दूसरे टेस्ट में रिकॉर्ड 196 रन की पारी खेलने के साथ टेस्ट श्रृंखला में 390 रन बनाए। उनकी पारी की बदौलत दूसरे टेस्ट को पाकिस्तान की टीम ड्रॉ कराने में सफल रही।

बाबर ने इसके बाद एकदिवसीय श्रृंखला में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना दावा मजबूत किया।

बाबर ने वेस्टइंडीज के क्रेग ब्रेथवेट और आस्ट्रेलिया के पैट कमिंस को पछाड़कर पुरस्कार जीता।

वोटिंग अकादमी के सदस्य और वेस्टइंडीज के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी डेरेन गंगा ने कहा, ‘‘बाबर ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान की श्रृंखला में विभिन्न प्रारूपों में बल्ले से सफलता के कारण यह पुरस्कार जीता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कप्तान के रूप में उम्मीदों के बोझ पर खरा उतरना और 24 साल बाद दौरा कर रही आस्ट्रेलिया की मेजबानी करते हुए पाकिस्तान के लिए बल्ले से सफलता बड़ी उपलब्धि है।’’

हेन्स ने आस्ट्रेलिया के सातवें विश्व कप खिताब के दौरान शानदार प्रदर्शन की बदौलत महिला वर्ग में पुरस्कार हासिल किया।

हेन्स ने विश्व कप के आठ मैच में 61.28 की औसत से 429 रन बनाए। उनके प्रदर्शन की बदौलत आस्ट्रेलिया की टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही और फाइनल में इंग्लैंड को हराकर खिताब जीता।

आस्ट्रेलिया की इस सलामी बल्लेबाज ने खिताब की दौड़ में इंग्लैंड की सोफी एकलेस्टोन और दक्षिण अफ्रीका की लॉरा वोलवार्ट को पछाड़ा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\