खेल की खबरें | दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए बाबर आजम और अन्य सीनियर खिलाड़ियों की हो सकती है वापसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पूर्व कप्तान बाबर आजम के अलावा फखर जमां, शाहीन शाह अफरीदी और नसीम शाह के दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए राष्ट्रीय एकदिवसीय टीम में वापसी करने की उम्मीद है।

कराची, 28 नवंबर पूर्व कप्तान बाबर आजम के अलावा फखर जमां, शाहीन शाह अफरीदी और नसीम शाह के दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए राष्ट्रीय एकदिवसीय टीम में वापसी करने की उम्मीद है।

पाकिस्तान के चयनकर्ताओं के दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए जल्द ही टीमों की घोषणा करने की उम्मीद है जहां राष्ट्रीय टीम को तीन एकदिवसीय, तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और दो टेस्ट खेलने हैं।

एक सूत्र ने बताया, ‘‘फखर को फिटनेस टेस्ट में असफल होने और घुटने की समस्या के कारण ऑस्ट्रेलिया और जिंबाब्वे में सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए बाहर कर दिया गया था। उन्होंने अपनी फिटनेस पर काम किया है और दक्षिण अफ्रीका में सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए उनके नाम पर विचार किया जा सकता है।’’

सूत्र ने यह भी कहा कि चयनकर्ताओं ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को सुझाव दिया है कि केवल टेस्ट श्रृंखला के लिए चुने जाने वाले खिलाड़ियों को बेहतर तैयारी के लिए ट्रेनिंग शिविर के लिए दक्षिण अफ्रीका भेजा जाए।

उन्होंने कहा कि पूर्व कप्तान बाबर के साथ-साथ शाहीन और नसीम को भी एकदिवसीय और टेस्ट टीम में शामिल किया जाएगा। इन्हें जिंबाब्वे दौरे के लिए आराम दिया गया था।

सूत्र ने कहा कि फखर को टी20 मुकाबालों के लिए भी बुलाया जा सकता है लेकिन बाबर, शाहीन और नसीम को केवल तीन एकदिवसीय और दो टेस्ट में खिलाया जा सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Satta Bazar Favorite Team: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें