देश की खबरें | मोदी के नेतृत्व में आजमगढ़ विकास की मुख्यधारा से जुड़ गया : योगी आदित्यनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि पहले लोग आजमगढ़ और उत्तर प्रदेश का नाम लेने से डरते थे और यहां का निवासी पहचान के संकट से जूझता था लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अब आजमगढ़ विकास की मुख्यधारा से जुड़ गया है।

आजमगढ़ (उप्र), 20 जून उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि पहले लोग आजमगढ़ और उत्तर प्रदेश का नाम लेने से डरते थे और यहां का निवासी पहचान के संकट से जूझता था लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अब आजमगढ़ विकास की मुख्यधारा से जुड़ गया है।

योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के अवसर पर कहा, "उत्तर प्रदेश एक 'बीमारू' राज्य से एक्सप्रेसवे राज्य के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। याद करने की कोशिश करें कि आठ साल पहले क्या हालात थे। लोग आजमगढ़ और उत्तर प्रदेश का नाम लेने से डरते थे।’’

आदित्यनाथ ने कहा, "आजमगढ़ ने दो मुख्यमंत्री दिए हैं लेकिन यह आजमगढ़ पहचान का मोहताज था पर आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में आठ साल की अवधि में, आजमगढ़ पहचान का मोहताज नहीं रहा।’’

उन्होंने कहा कि ‘‘आजमगढ़ अब अदम्य साहस का गढ़ बन गया है। अब यह विकास की मुख्यधारा से जुड़ गया है।’’

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे 91.352 किलोमीटर लंबा है और 7,283 करोड़ रुपये की लागत से बना है। इसके उद्घाटन से पहले योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘91.35 किलोमीटर लंबे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का उद्घाटन पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है।"

आदित्यनाथ ने कहा, " प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अब देश के सबसे बड़े एक्सप्रेसवे नेटवर्क के साथ विकास, आत्मविश्वास और गौरव की नई उड़ान भर रहा है।’’

उन्होंने कहा, "गोरखपुर को आजमगढ़ सहित कई जिलों से जोड़ने वाला गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पूर्वी उत्तर प्रदेश में औद्योगिक प्रगति, पर्यटन विकास और निवेश के नए रास्ते खोलेगा।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Score Update: मुंबई में इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\