देश की खबरें | आजाद ने जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों के लिए जिम्मेदार देशों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का आह्वान किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाओं की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने शुक्रवार को कहा कि समय की जरूरत है कि आपस में हिसाब-किताब तय करने के बजाय ऐसे हमलों के लिए जिम्मेदार देशों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

जम्मू, 22 दिसंबर जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाओं की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने शुक्रवार को कहा कि समय की जरूरत है कि आपस में हिसाब-किताब तय करने के बजाय ऐसे हमलों के लिए जिम्मेदार देशों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को पुंछ जिले में सेना के दो वाहनों को निशाना बनाकर किए गए आतंकवादी हमले के बाद क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति के संबंध में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए यह बात कही। हमले में पांच सैनिक शहीद जबकि दो घायल हो गए।

आजाद ने कहा, “हमारे नागरिक मारे जा रहे हैं और सैनिक शहीद हो रहे हैं। ऐसा लगता है कि बाहरी लोग इसके प्रति उदासीन हैं। मेरी सभी से अपील है कि राजनीतिक संबद्धता से ऊपर उठकर एक राष्ट्र के रूप में एकजुट रहें।”

उन्होंने कहा कि मुद्दे का समाधान निकाला जाना चाहिए।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, “अपना हिसाब चुकता करने के बजाय हमें इन हमलों के लिए जिम्मेदार देशों के खिलाफ कार्रवाई करने की जरूरत है।”

उन्होंने कहा कि राजनीतिक विवादों के चलते देश की एकता और अखंडता से समझौता नहीं होना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर