देश की खबरें | आयुष्मान भारत योजना से पिछले तीन साल में 2.2 करोड़ से अधिक लोग लाभान्वित हुए:मंडाविया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना ने पूरे देश की स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली को बदल दिया और पिछले तीन साल में दूर-दराज के क्षेत्रों के निवासियों के साथ ही 2.2 करोड़ से अधिक लोग इस योजना से लाभान्वित हुए।

नयी दिल्ली, 23 सितंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना ने पूरे देश की स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली को बदल दिया और पिछले तीन साल में दूर-दराज के क्षेत्रों के निवासियों के साथ ही 2.2 करोड़ से अधिक लोग इस योजना से लाभान्वित हुए।

इस योजना की तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित 'आरोग्य मंथन 3.0' के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करते हुए मंडाविया ने कहा, '' आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना ने पूरे देश की स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली को बदल दिया। मुझे इस बात की खुशी है कि इस योजना से पिछले तीन साल में 2.2 करोड़ से अधिक लोग लाभान्वित हुए जिनमें दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोग भी शामिल हैं।''

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 सितंबर 2018 को रांची से इस योजना की शुरुआत की थी।

मंडाविया ने कहा, '' इस योजना के कार्यान्वयन के पिछले तीन वर्षों की यात्रा जबरदस्त रही है क्योंकि इसने भारत के लाखों नागरिकों को उनके स्वास्थ्य के अधिकार के साथ सशक्त बनाया है।''

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और विकास आपस में जुड़े हुए हैं।

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने स्वास्थ्य क्षेत्र में डिजिटल प्रौद्योगिकी समेत अन्य कदमों के जरिए बेहतर सेवा प्रदान करने संबंधी प्रयासों का भी उल्लेख किया।

इस मौके पर मंडाविया ने जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, अंडमान एवं निकोबार, उत्तर प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम और असम के आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों से ऑनलाइन बातचीत भी की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\