देश की खबरें | आयुष्मान भारत ने देश में स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का कायापलट कर दिया :मांडविया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शनिवार को कहा कि आयुष्मान भारत योजना ने देश में स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का कायापलट कर दिया है।

नयी दिल्ली, 25 सितंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शनिवार को कहा कि आयुष्मान भारत योजना ने देश में स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का कायापलट कर दिया है।

उन्होंने कहा कि अब गरीबों की भी निजी अस्पतालों तक पहुंच हो गई है, जो पहले केवल वैसे लोगों के लिए ही थे, जो वहां इलाज पर आने वाला खर्च वहन कर सकते थे।

मांडविया ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नयी दिल्ली के 66 वें स्थापना दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में यह कहा।

मंत्री ने कहा कि एम्स, नयी दिल्ली पूरे भारत में 22 अन्य एम्स के लिए प्रकाश स्तंभ है।

उन्होंने कहा कि एम्स नयी दिल्ली के छात्र एवं अध्यापक अपने समृद्ध अनुभव से अन्य संस्थानों की मदद कर सकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘आयुष्मान भारत ने देश में स्वास्थ्य सेवा का कायापलट कर दिया है क्योंकि गरीब मरीज भी अब निजी अस्पतालों में इलाज करा सकते हैं, जहां इलाज की सुविधाएं पहले सिर्फ उनके लिए ही थी, जो वहां इलाज पर आने वाला खर्च वहन कर सकते थे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\