देश की खबरें | आयुष्मान भारत धोखाधड़ी मामला : हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस विधायक से जुड़े परिसरों पर छापे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आयुष्मान भारत योजना में कथित धोखाधड़ी से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के तहत हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस विधायक आरएस बाली और कुछ निजी अस्पतालों व उनके प्रवर्तकों (प्रमोटर) के परिसरों पर बुधवार को छापेमारी की।

शिमला, 31 जुलाई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आयुष्मान भारत योजना में कथित धोखाधड़ी से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के तहत हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस विधायक आरएस बाली और कुछ निजी अस्पतालों व उनके प्रवर्तकों (प्रमोटर) के परिसरों पर बुधवार को छापेमारी की।

अधिकारियों ने बताया कि ईडी की टीमें हिमाचल प्रदेश में शिमला, कांगड़ा, ऊना, मंडी और कुल्लू सहित 19 जगहों के अलावा दिल्ली व चंडीगढ़ में बाली और कुछ निजी अस्पतालों व उनके प्रवर्तकों के परिसरों पर सुबह से तलाशी ले रही हैं।

उन्होंने बताया कि कांगड़ा में बाली और फोर्टिस अस्पताल (जिसकी प्रवर्तक बाली की कंपनी हिमाचल हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड है) के अलावा बालाजी अस्पताल और उसके प्रवर्तक राजेश शर्मा के परिसरों पर छापेमारी की जा रही है।

अधिकारियों के मुताबिक, शर्मा को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 'करीबी' माना जाता है। उन्होंने हाल में हुए देहरा विधानसभा उपचुनाव में सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर के लिए अपना टिकट छोड़ दिया। कमलेश ने उपचुनाव में जीत दर्ज की थी।

धन शोधन का यह मामला जनवरी 2023 में राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा किरण सोनी, ऊना स्थित श्री बांके बिहारी अस्पताल और अन्य के खिलाफ फर्जी एबी-पीएमजेएवाई (आरोग्य भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना) कार्ड बनाने के आरोप में दर्ज की गई प्राथमिकी पर आधारित है।

ईडी का आरोप है कि ऐसे "फर्जी" कार्ड पर कई चिकित्सा बिल बनाए गए, जिससे सरकारी खजाने और जनता को नुकसान हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू