जरुरी जानकारी | एक्सिस बैंक ने नीरज गंभीर को कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक ने शुक्रवार को नीरज गंभीर को पूर्णकालिक निदेशक नियुक्त करने की घोषणा की। उन्हें बैंक का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है।

नयी दिल्ली, 18 जुलाई निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक ने शुक्रवार को नीरज गंभीर को पूर्णकालिक निदेशक नियुक्त करने की घोषणा की। उन्हें बैंक का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है।

एक्सिस बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उनकी नियुक्ति चार अगस्त, 2025 या भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा उनकी नियुक्ति के अनुमोदन की तिथि, जो भी बाद में हो, से प्रभावी होगी।

यह नियुक्ति, उनकी नियुक्ति की प्रभावी तिथि से तीन वर्षों के लिए है तथा बैंक और रिजर्व बैंक के शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर है।

गंभीर वर्तमान में बैंक में समूह कार्यकारी (ट्रेजरी, बाजार और थोक बैंकिंग उत्पाद) हैं।

वर्ष 2020 में बैंक में शामिल होने से पहले, वह नोमुरा, इंडिया के प्रबंध निदेशक थे और उनके ‘फिक्स्ड इनकम’ व्यवसाय का नेतृत्व कर रहे थे।

सूचना में कहा गया है कि इसके अलावा अर्जुन चौधरी ने समूह कार्यकारी (एफ्लुएंट बैंकिंग, कार्ड्स, पेमेंट्स और रिटेल लेंडिंग) के पद से इस्तीफा दे दिया है।

वह 31 अगस्त, 2025 को बैंक की सेवाओं से मुक्त हो जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी