देश की खबरें | एक्सेलसन, त्जू यिंग बीडब्ल्यूएफ पुरुष और महिला वर्ग में साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओलंपिक चैंपियन विक्टर एक्सेलसन और तोक्यो खेलों के रजत पदक विजेता ताई त्जू यिंग को इस सत्र में उनके शानदार खेल  के लिए क्रमशः बीडब्ल्यूएफ (विश्व बैडमिंटन महासंघ) साल का सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला खिलाड़ी चुना गया है।

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर ओलंपिक चैंपियन विक्टर एक्सेलसन और तोक्यो खेलों के रजत पदक विजेता ताई त्जू यिंग को इस सत्र में उनके शानदार खेल  के लिए क्रमशः बीडब्ल्यूएफ (विश्व बैडमिंटन महासंघ) साल का सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला खिलाड़ी चुना गया है।

ऑल इंग्लैंड 2020 के दोनों चैम्पियनों के लिए सत्र के आखिरी में दिया जाने वाला यह पहला पुरस्कार है।

पुरस्कार के सभी आठ विजेताओं को वर्चुअल कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

एक्सेलसन को फरवरी 2020 में बार्सीलोना स्पेन मास्टर्स से  शानदार लय को बरकरार रखने की उनकी असाधारण क्षमता के लिए पुरस्कृत किया गया था।

डेनमार्क के इस खिलाड़ी ने 11 व्यक्तिगत टूर्नामेंटों में 10 में फाइनल में जगह पक्की की और इसमें से तोक्यो ओलंपिक समेत सात में वह चैम्पियन बने।

चीनी ताइपै की ताइ त्जू यिंग ने तोक्यो ओलंपिक के फाइनल तक का सफर तय किया, जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने ऑल इंग्लैंड 2020 जीत दर्ज की और फिर जनवरी 2021 में तीन-टूर्नामेंट में सफलता हासिल की।

पिछले दो वर्षों में कोविड-19 के कारण हुए व्यवधान को देखते हुए, बीडब्ल्यूएफ साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार की अवधि नवंबर 2019 से 31 अक्टूबर 2021 तक थी।

अन्य पुरस्कार विजेताओं में चीनी ताइपै के ओलंपिक चैंपियन ली यांगवांग ची-लिन को ली एवं जी जिया की जोड़ी को सबसे बेहतर पुरुष युगल चुना गया।

ओलंपिक में महिला युगल स्वर्ण पदक जीतने वाली ग्रेसिया पोली एवं अप्रियानी रहयु की जोड़ी को साल का सर्वश्रेष्ठ जोड़ी चुना गया। इंडोनेशिया की इस जोड़ी ने ओलंपिक स्वर्ण के साथ 2020 में इंडोनेशिया मास्टर्स और बार्सिलोना स्पेन मास्टर्स, और थाईलैंड ओपन 2021 का खिताब भी जीता था।

थाईलैंड के तीन बार के विश्व जूनियर चैंपियन कुनलावुत विटिडसर्न सर्वश्रेष्ठ उदीयमान खिलाड़ी चुना गया।

पैरा बैडमिंटन में क्यू जिमो (पुरुष) और लीनी रात्री ओक्टिला (महिला) ने दूसरी बार वर्ष के अंत में साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब जीता।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी