देश की खबरें | आव्हाड ने कोरोना वायरस की चपेट में आने के पीछे ‘लापरवाह व्यवहार’ को ठहराया जिम्मेदार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के आवासीय मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने कोरोना वायरस से संक्रमित होने के पीछे अपने ‘‘लापरवाह’’ व्यवहार को जिम्मेदार ठहराया।

जियो

मुंबई, 28 मई महाराष्ट्र के आवासीय मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने कोरोना वायरस से संक्रमित होने के पीछे अपने ‘‘लापरवाह’’ व्यवहार को जिम्मेदार ठहराया।

इस महीने की शुरुआत में अस्पताल में कुछ दिनों तक भर्ती रहने के बाद संक्रमण से उबरे आव्हाड ने कहा कि उन्हें दो दिन से अधिक समय तक वेंटीलेटर पर रखा गया था।

यह भी पढ़े | कैबिनेट सचिव राजीव गौबा आज सुबह 11:30 बजे सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ COVID-19 पर करेंगे वीडियो कांफ्रेंस: 28 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राकांपा नेता ने एक डेवलेपर्स लॉबी बीडीए द्वारा आयोजित ऑनलाइन संगोष्ठी को संबोधित करते हुए बुधवार को कहा, ‘‘कोविड-19 होने की वजह मेरा लापरवाही भरा व्यवहार था। मैंने लोगों की सलाह को गंभीरता से नहीं लिया इसलिए मैं जाल में फंस गया।’’

गौरतलब है कि राज्य में कोरोना वायरस फैलने के शुरुआती दिनों में आव्हाड को राहत कार्यों के लिए घूमते हुए देखा गया था।

यह भी पढ़े | Monsoon 2020 Update: चक्रवात Amphan से विलंब के बाद मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 5 जून तक पहुंचेगा केरल.

मंत्री ने कहा कि उनकी इच्छाशक्ति ने उन्हें इस मुश्किल दौर से बाहर आने में मदद की और पिछले दो हफ्तों में उनकी सेहत में तेजी से सुधार आया है।

आव्हाड ने कहा कि वह महाराष्ट्र कैडर के एक आईएएस अधिकारी की तरह अन्य के मुकाबले अपने आप को भाग्यशाली मानते हैं जो इतनी तेजी से स्वस्थ हुए।

मंत्री ने कहा कि उनका हीमोग्लोबिन स्तर अब बढ़ गया है और वह खान-पान का विशेष तौर पर ख्याल रख रहे हैं।

हाल ही में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्य के एक अन्य कैबिनेट मंत्री भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान