गुवाहाटी, 14 सितंबर असम सरकार ने बुधवार को कहा कि मीडिया में आई खबरों से जानकारी मिली है कि करीब एक दशक पहले तमिलनाडु ले जाये गये एक हाथी को “प्रताड़ित” किया गया था।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार का एक उच्चस्तरीय दल इस महीने की शुरुआत से तमिलनाडु में मौजूद है और मीडिया में आई खबरों के अनुसार, जॉयमाला नामक हाथी इस समय स्वस्थ स्थिति में है।
विधानसभा में ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) विधायक अशरफुल हुसैन के एक सवाल का जवाब देते हुए, असम के पर्यावरण और वन मंत्री चंद्र मोहन पटवारी ने कहा कि हाथी को दोनों राज्यों की सहमति से 2011 में तमिलनाडु स्थानांतरित किया गया था। हाथी को पूर्वोत्तर राज्य में वापस लाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जॉयमाला को “प्रताड़ित” किये जाने की जानकारी मिलती ही, विभाग ने आठ मार्च को इस संबंध में तमिलनाडु सरकार को एक पत्र भेजा था। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि पत्र के संबंध में दक्षिणी राज्य से कोई प्रतिक्रिया मिली है या नहीं।
उन्होंने कहा कि असम सरकार का एक उच्चस्तरीय दल दो सितंबर से तमिलनाडु में मौजूद है।
मंत्री ने यह भी बताया कि पिछले 10 साल में 69 जानवरों को दूसरे राज्यों में स्थानांतरित किया गया जबकि इस अवधि के दौरान 77 जानवर असम लाए गए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY