जरुरी जानकारी | श्रीलंका को नई कर्ज सुविधा के लिए भारत की मंजूरी का इंतजार : ऊर्जा मंत्री विजेसेकारा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका को भारत की ओर से नई कर्ज सुविधा की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। इससे नकदी की तंगी से जूझ रहे देश को अगले चार महीनों के लिए पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति करने की अनुमति मिल जाएगी। श्रीलंका के ऊर्जा मंत्री कंचना विजेसेकरा ने शुक्रवार को यह बात कही।

कोलंबो, 17 जून श्रीलंका को भारत की ओर से नई कर्ज सुविधा की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। इससे नकदी की तंगी से जूझ रहे देश को अगले चार महीनों के लिए पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति करने की अनुमति मिल जाएगी। श्रीलंका के ऊर्जा मंत्री कंचना विजेसेकरा ने शुक्रवार को यह बात कही।

देश इस समय 1948 में ब्रिटेन की आजादी के बाद से गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। इस आर्थिक संकट से पूरे देश में भोजन, दवा, रसोई गैस और ईंधन जैसी आवश्यक वस्तुओं की कमी हुई है।

श्रीलंका की सरकारी तेल कंपनी सीलोन पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (सीपीसी) ने कहा कि ईंधन के लिए भारत की तरफ से पूर्व निर्धारित 70 करोड़ डॉलर की ऋण सुविधा के तहत डीजल की अंतिम खेप बृहस्पतिवार को पहुंच गई।

विजेसेकारा ने कहा, "हमें तीन से चार सप्ताह पहले ईंधन के लिए एक नई कर्ज सुविधा पर अनौपचारिक सूचना मिली थी। अब तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।"

उन्होंने कहा कि भारत से अनुमानित 50 करोड़ डॉलर की ऋण सुविधा से देश में अगले चार महीनों के लिए पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति हो सकेगी।

विजसेकरा ने आगे कहा कि सरकार कच्चे तेल की खरीद की व्यवस्था करने पर भी काम कर रही थी, हालांकि यह एक अधिक महंगा प्रबंधन है।

उन्होंने कहा कि ईंधन आपूर्तिकर्ता अब श्रीलंका को ऋण नहीं दे रहे हैं और पहले नकद भुगतान की मांग कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड