देश की खबरें | विकास परियोजनाओं को खतरे में डालने से बचें भाजपा नेता: पंजाब के मुख्यमंत्री मान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं पर राज्य के जनहितकारी विकास कार्यों में "बेवजह की बाधाएं" उत्पन्न करने का आरोप लगाया और उन्हें "ओछी राजनीति" से बाज आने की चेतावनी दी।

धुरी (पंजाब), 20 जुलाई पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं पर राज्य के जनहितकारी विकास कार्यों में "बेवजह की बाधाएं" उत्पन्न करने का आरोप लगाया और उन्हें "ओछी राजनीति" से बाज आने की चेतावनी दी।

उन्होंने कहा कि रेल मंत्रालय ने धुरी में रेल ओवरब्रिज परियोजना को मंजूरी दी है।

हालांकि, मुख्यमंत्री ने किसी का नाम लिए बिना आरोप लगाया कि राज्य के एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने शहर का दौरा किया और अपने "निहित राजनीतिक हितों" के लिए परियोजना को "बाधित" करने के लिए एक बयान जारी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे प्रयास बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और जनता इन नेताओं को सबक सिखाएगी।

उन्होंने बताया कि ओवरब्रिज का काम जल्द शुरू होगा।

मुख्यमंत्री ने धुरी में आधुनिक खेल स्टेडियम, संगरूर में मेडिकल कॉलेज निर्माण और राज्य में आठ यूपीएससी कोचिंग सेंटर खोलने की घोषणा की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Pitch Report And Weather Update: यूएसए बनाम नीदरलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Scorecard: दिल्ली में कनाडा ने संयुक्त अरब अमीरात को दिया 151 रनों का लक्ष्य, हर्ष ठाकर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

United States of America vs Netherlands, T20 World Cup 2026 21st Match Live Streaming In India: USA बनाम नीदरलैंड के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

'Seva Teerth' Unveiled: प्रधानमंत्री मोदी को मिला नया हाई-टेक दफ्तर; अब साउथ ब्लॉक नहीं, इस पते से चलेगी सरकार (See Pics and Video)

\