खेल की खबरें | अवनि दूसरे स्थान पर, भारत की अन्य खिलाड़ियों की खराब शुरुआत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय गोल्फर अवनि प्रशांत ने चार अंडर 68 के स्कोर के साथ सत्र की अपनी सर्वश्रेष्ठ शुरुआत की, जिससे वह हुलेनकोर्ट महिला ओपन के पहले दौर के बाद संयुक्त दूसरे स्थान पर पहुंच गयीं।

हुलेनकोर्ट (बेल्जियम), 13 जून भारतीय गोल्फर अवनि प्रशांत ने चार अंडर 68 के स्कोर के साथ सत्र की अपनी सर्वश्रेष्ठ शुरुआत की, जिससे वह हुलेनकोर्ट महिला ओपन के पहले दौर के बाद संयुक्त दूसरे स्थान पर पहुंच गयीं।

अवनि ने दोपहर के समय अंतिम ग्रुप में खेलते हुए तीन बोगी के मुकाबले सात बर्डी लगाईं।

ऑस्ट्रेलिया की केल्सी बेनेट पहले दिन 67 के स्कोर के साथ शीर्ष पर रहीं। अवनि और जर्मनी की हेलेन ब्रीम उनसे एक शॉट पीछे संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं।

अवनि लेडीज यूरोपियन टूर की इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सात भारतीय खिलाड़ियों में से एक हैं।

अनुभवी दीक्षा डागर ने प्रतियोगिता के पहले दौर में पार 72 से शुरुआत की और वह 22वें स्थान पर हैं। अमनदीप द्राल और स्नेहा सिंह ने दो ओवर 74 का कार्ड खेला और वे संयुक्त 58वें स्थान पर हैं।

त्वेसा मलिक और वाणी कपूर ने 76 का स्कोर बनाया जिससे वे संयुक्त 89वें स्थान पर हैं। भारत की एक अन्य खिलाड़ी हिताशी बक्शी ने 79 का स्कोर बनाया और वह 125वें स्थान पर हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू